सबसे अधिक सोता है ये जानवर, इसके बारे में पढ़कर कहेंगे OMG
![Interesting facts about koalas Interesting facts about koalas](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/2.jpg_636e28c05922e.jpg)
डॉक्टर हमेशा यह कहते हैं कि इंसान को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। जी हाँ क्योंकि अगर कोई इससे कम सोता है तो तबीयत खराब हो जाती है। इसी के साथ ही ज्यादा सोने पर भी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जानवर है, जो इतना सोता है कि लोग उसके बारे में जानने के बाद हैरान रह जाते हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/1.jpg_636e28c0687e4.jpg)
जी दरअसल इस जानवर का नाम कोआला, जो कि एक शाकाहारी जंगली जानवर है। यह पेड़ों पर पाया जाने वाला जानवर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/3.jpg_636e28c0756de.jpg)
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में मौजूद यूकेलिप्टस के जंगलों में ये जानवर देखने को मिल जाते हैं। यह एक दिन में करीब एक किलोग्राम यूकेलिप्टस की पत्तियां खा जाते हैं। जी हाँ और ये पत्ते ही इनका एकमात्र और मुख्य भोजन हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/4.jpg_636e28c082569.jpg)
आपको यह भी बता दें कि इस जानवर को 'नो ड्रिंक' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लगभग न के बराबर पानी पीते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इनके शरीर में पानी की पूर्ति पत्तियों में मौजूद नमी से ही हो जाती है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/5.jpg_636e28c08e7e0.jpg)
इसी के साथ आपको यह भी जानकारी दे दें कि कोआला एक ऐसा जानवर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 24 घंटे में 22 घंटे सोता ही रहता है। जी हाँ और यही वजह है कि कुछ लोग इसे दुनिया का सबसे अधिक सोने वाला जानवर भी कहते हैं।
युवक के गियर बदलने के अंदाज को देख फ़िदा हुई महिला, कर ली शादी
अगर आपके पास भी है 10 पैसे का सिक्का तो आप भी बन सकते हैं करोड़पति