Trending Topics

जानिए कैसे होती है बारिश.. आसमान तक कैसे पहुँचता है पानी

Know how it rains, how water reaches the sky

पृथ्वी पर ऐसे कई रहस्य है सुलझ चुके है तो कई ऐसे भी है  जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे है। दुनिया में कुछ प्रक्रियाएं भी है, जिनके बिना जीवन संभव नहीं हो सकता है। इसमें एक प्रक्रिया है वर्षा, यानी पानी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बरसात कैसे होती है, रात में बारिश क्यों होती है, बारिश का पानी कहां से आता है, कौन करवाता है बारिश? नहीं न तो चलिए हम आपको बताते है। कि क्यों होती है बारिश, कैसे बनते है बादल…

 

क्यों होती है बारिश: वर्षा इंसानी जीव के साथ साथ पेड़ पौधे और जीव जंतुओं के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। जब नमी वाली गर्म हवा किसी ठंडे, उच्च दबाव वाले वातावरण के संपर्क में आ ही जाती है। तो बारिश होने लगती है। गर्म हवा में ठंडी हवा से अधिक पानी इकट्ठा करती है और जब यह हवा अपने अंदर इकट्ठे पानी को ऊंचाई पर ले जाती है तो ठंडे जलवायु में मिलने लग जाती है और अपने अंदर का जमा हुआ पानी के भारी हो जाने पर उसे नीचे गिराने लगती है। जिसे बारिश कहते हैं।

कैसे पहुंचता है आसमान में पानी?: अब आप सोच रहे होंगे की आखिर आसमान में पानी किस तरह जाता है। जब सूरज की किरने धरती पर पड़ती है तो उसे धीरे-धीरे गर्म करने लगती है जिस कारण से पानी के कण एक दूसरे से दूर होने लगते हैं और फिर यह कण‌ वष्प में बदलकर भाप बन ही जाते है। और यह भाप बिल्कुल हल्की होती है, इसलिए भाप धीरे-धीरे आसमान की ओर चली जाती है।

कैसे होती है बारिश?: अब आपके मन में प्रश्न उठता होगा की आखिर वर्षा क्यों होती है। दरअसल, हर 1000 फीट पर तापमान साडे 5 डिग्री कम होने लगता है इसकी वजह से ऊपर उठने वाली भाप ठंडी होने लगती है। और दोबारा तरल रूप ले लेती है। जब पानी के छोटे कारण एक दूसरे में मिलने लगते हैं तो उन्हें हम बादल कहते हैं। यह कण बहुत ही हल्के होते हैं जिससे यह हवा में आसानी से उड़ने लगते हैं। पानी के इन कणों को जमीन पर गिरने के लिए लाखों बूंदों को मिलकर एक क्रिस्टल बनाना पड़ जाता है। बर्फ का क्रिस्टल बनाने के लिए इन्हें किसी ठोस चीज की जरूरत होती है। क्रिस्टल का आधार का काम करता है। बारिश करवाने के लिए पृथ्वी के जंगलों में से आग से निकलने वाले धुंए से छोटे पार्टिकल्स, रेत के छोटे कण सूक्ष्मजीव और साथ ही अंतरिक्ष से आने वाले छोटे उल्कापिंड सबसे अहम भूमिका निभाते है।

You may be also interested

Recent Stories

1