ये है महिलाओ का आइलैंड यहाँ पुरुषो का आना है बेन
![supershe island is only for girls mens are not allowed supershe island is only for girls mens are not allowed](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2018/T1fKbUDZT91519037139.jpg)
आइलैंड जिसकी खूबसूरती देखने के लिए लोग हॉलिडे प्लान करते है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बता रहे है जहां सिर्फ लड़किया ही जा सकती है. जी हाँ... इस आइलैंड पर मर्दो का आना मना है. इस आइलैंड का नाम है सुपरशी आइलैंड. इस साल गर्मियों के मौसम में इस आइलैंड को खोल दिया जाएगा. इस आइलैंड को अमेरिका की एक बिजनेस वूमेन क्रिस्टीना रॉथ ने बनाया है. दरअसल क्रिस्टीना रॉथ एक ऐसा आइलैंड ढूंढ रही थी जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाए ही जा सके और वो वहां आराम से छुट्टिया बिता सके.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2018/TQvQ9DeNqw1519037139.jpg)
सुपरशी आइलैंड पर एक रिसोर्ट भी बनाया जा रहा है जिसका फ़िलहाल कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. इस रिसोर्ट में 4 केबिन बनाए जाएंगे. हर एक केबिन में 10 महिलाए आराम से रह सकती है.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2018/PoeDLCqCX81519037139.jpg)
चूँकि यहाँ महिलाए रहेंगी इसलिए इस रिसोर्ट में महिलाओ के लिए स्पा, सौना बाथ और अन्य सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है. यहाँ महिलाओ रूम शेयर करके रहेंगी.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2018/yRaOBlJelC1519037139.jpg)
यहाँ एक रूम की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर तक रहेगी. महिलाए यहाँ 5 दिन तक रह सकती है. महिलाओ को यहाँ रहने के लिए पहले से अप्रूवल लेना होगा और स्काइप के जरिये इंटरव्यू भी देना होगा.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2018/oetT5CwjpX1519037139.jpg)
केबिन में बने सभी रूम्स महिलाओ की हेल्थ से सम्बंधित होंगे. क्रिस्टीना ने साल 2017 में 8.4 एकड़ का ये आइलैंड ख़रीदा था. इस साल गर्मी के मौसम में इस आइलैंड की शुरुआत भी हो जाएगी.
किन्नरों से जुडी अनसुनी बाते सुनकर चौक जाएंगे आप
महिलाओ की छाती से जुड़े चौकाने वाले तथ्य