Trending Topics

पेंसिल से लेकर टॉयलेट पेपर तक यह सब कुछ है सोने का

Top 4 Everyday Items Made from Gold

सोना लड़कियों को बड़ा पसंद होता है फिर वो सोने वाला सोना हो या पहनने वाला सोना। सोने में ही लड़कियों का जीवन रम जाता है और उन्हें सोने को मिल जाए या सोना पहनने को मिल जाए वह दोनों में खुश रहती हैं। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोने से बनी ऐसी चीजों के बारे में जिनके बारे में जानने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं।

 सोने का टॉयलेट

कभी सुना है क्या? वैसे सच में सोने का टॉयलेट है। अब आप कहेंगे अजीब लोग है। वैसे यह टॉयलेट हॉन्ग कॉन्ग में है जो 24 कैरेट सोने से बना हुआ है। खबरों के अनुसार इस टॉयलेट की क़ीमत 4।9 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 36 करोड़ रुपये है। 

सोने का टॉयलेट पेपर:

अब आप कहेंगे क्या बेवकूफी है।।। है ना।।। वैसे यह टॉयलेट पेपर सोने का है जो ऑस्ट्रेलिया की Toilet Paper Man नाम की कंपनी ने बनाया है और वह ही इसे बेचती भी है। यह 24 कैरेट सोने का टॉयलेट पेपर है।

सोने का वैक्यूम क्लीनर:

अब आपको वाकई में गुस्सा आ गया होगा कि ये क्या है।।। वैसे GoVacuum नाम की कंपनी ने सोने का वैक्यूम क्लीनर बनाया है और वह इसे हमेशा बनाती है। इसके बैग, मोटर और पहियों को छोड़ दें तो वाकई का सब का सब 24 कैरेट सोने का बना हुआ है।

सोने की पेंसिल:

कभी देखी है क्या बॉस।।। नहीं न तो आज देख लो। ये हैं सोने की पेंसिल। वैसे ये हैं तो नार्मल पेंसिल्स लेकिन इनके ऊपर असली सोने की परत चढ़ी हुई है। 

40000 स्ट्रिप्स, कैप्सूल और इंजेक्शन की शीशियों से इन्होने बनाई माँ दुर्गा की मूर्ति

यहाँ जॉब करने पर आपको मिलेंगे 18 लाख रुपए

 

You may be also interested

1