Trending Topics

इस राखी पर महिलाओं के लिए Top 10 Most Beautiful Indian Outfits

top ten indian women outfits

भारत में ट्रेडिशनल ड्रेस को खास दर्जा दिया जाता है या ये कहें कि भारत में इस तरह के परिधान की प्रथा चली आ रही है। हालाँकि भारत में अब वेस्टर्न ड्रेस का चलन ज्यादा हो गया है जिसके चलते पुरानी वेशभूषा कम ही देखने को मिलती है। आज हम आपसे इसी सिलसिले में बात करने वाले हैं। भारतीय वेशभूषा भले ही भारत में कम देखने को मिले लेकिन यह कई अधिक प्रचलित विदेशों में भी है। कई बार आपने भी देखा होगा जब भी कोई विदेशी मेहमान यही के रंग में रंग जाता है। आपको बता दे यहां हम बात कर रहे हैं महिलाओं की ऑउटफिट की जो सबसे खूबसूरत मानी जाती है। खास बात ये है कि राखी के त्यौहार पर आप अपनी बहन को इस तरह की ड्रेस आसानी से गिफ्ट कर सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में। 

साड़ी (Saree)

ट्रेडिशन : मध्यप्रदेश

कीमत :  500 रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत : साड़ी भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है। जिसे हर त्यौहार पर और किसी भी फंक्शन के तौर पर पहना जा सकता है। इसे अक्सर यहां महिलाएं अपनी शादी के पहनती है। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल रहा है जिसके चलते अब लड़कियां भी इसे त्योहारों पर पहनती है। साड़ियों को किसी भी मौसम में पहन सकते हैं। हर तरह की साडी पायी जाती है फंक्शन और त्यौहार के अनुसार। इनकी कीमत भी 500 से शुरू हो कर 10,000 तक जाती है।

लहंगा (Lehenga) 

ट्रेडिशन : मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश

कीमत : 1000 रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत :  लहंगा जिसे हर लड़की अपनी शादी के खास मौके पर पहनती है। इसका लुक आप देख सकते हैं ये एक लॉन्ग स्कर्ट की तरह होता है जिसके कई तरह की एम्ब्रोइडरी की हुई होती है। जिससे उसका लुक और भी खास हो जाता है। लहंगे को आप किसी त्यौहार या फिर किसी फंक्शन के समय ही पहन सकते हैं। हर तरह के त्यौहार और घर में किये जाने वाले फंक्शन पर इसे खास पहना जाता है। इनकी कीमत 1000 से शुरू होती है जिसमे आप सुंदर से सुन्दर लहंगे ले सकते हैं। 

घागरा चोली (Ghagra Choli) 

Tradition : गुजरात और राजस्थान 

कीमत : 1000 रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत : ये ड्रेस भी लहंगे की तरह ही होता है। लेकिन ये घागरा चोली खास टूर पर गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य में पहना जाता है। इसी के साथ दुपट्टा भी रहता है जिसे ओढ़नी कहा जाता है और इसे इन राज्यों में मुंह ढंकने के लिए लिया जाता है जहाँ की महिलाएं अपना चेहरा नहीं दिखाती। इसे भी आप किसी खास मौके पर पहन सकते हैं। लेकिन वहीँ इस लिबास को राजस्थान में आम मौके पर भी पहना जाता है। इसकी कीमत इनकी डिज़ाइन और बनावट के अनुसार लगाई जाती है।

सलवार कमीज (Salwar Kameez)

ट्रेडिशन : मध्यप्रदेश 

कीमत : 500  रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत सलवार पायजामा जो जिसे महिला और पुरुष दोनों के द्वारा पहना जाता है। यानी दोनों के अलग अलग लुक के चलते इन्हे पहना जाता है। आम तौर पर हर महिला इसे पहनती है जो काफी सहज होता है। इसमें कुरता होता है साथ ही सलवार जो एक लूस पायजामे का काम करती है। 

सलवार कमीज ड्रेस है जिसे हर लड़की और महिला पहन सकती है। ये हर तीज त्यौहार और हर तरह के खास मौके पर बहुत ही सहज होती है। इनकी कीमत इनकी डिज़ाइन से तय होती है जो हमे कम कीमत में भी उपलब्ध हो जाते हैं।

1