Trending Topics

आखिर गर्मी में हमे क्यों लगती है लू? जानिए सही जवाब

Loo (wind) SUMMER What causes Loo winds

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में लू लगना आम बात है, हालाँकि कई लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि आखिर लू लगती क्यों हैं? अब आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं जो आपको जरूर जानना चाहिए। जी दरअसल गर्मी के मौसम में जब सूरज की किरणें आग उगलने लगती हैं तो धरती के तापमान में वृद्धि होने लगती है। 

ऐसा होने के चलते हवा भी गर्म चलती है। जी हाँ और इसके चलते हमारे बदन का तापमान सामान्य से ज्यादा होकर बढ़ता रहता है। केवल यही नहीं बल्कि कई बार जब यह तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से 100 डिग्री फारेनहाइट तक चला जाता है तो हमारे शरीर में घबराहट होती है तथा अर्द्ध चेतना की अवस्था भी आ जाती है- आँखों के सामने काले-पीले अंधेरे छाने लगते हैं।

वहीं ऐसे में शरीर की नब्ज की गति भी कम हो जाती है। जी हाँ और यह सब कुछ होने यानी इसी अवस्था में हमारे शरीर को गर्मी की 'लू' पकड़ लेती है। वहीं अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर गर्मी की लू हमारे शरीर को क्यों लगती है? तो इसके भी कई कारण हैं, जैसे शरीर में पानी की मात्रा की कमी होना, शरीर में नमक की मात्रा का अचानक घट जाना, धूप में लगातार कार्य करते रहना, घर से भूखे पेट निकलकर धूप में अधिक देर तक भ्रमण करना, धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेना आदि।

आखिर क्यों शिव जी को लगाते हैं त्रिपुण्ड, जानिए इसके फायदे

 

1