Trending Topics

रंग-बिरंगे साबुन से निकलने वाला झाग आखिर क्यों होता है सफेद

Why Is Soap Lather Always White

दुनिया में ना जाने कितने ही ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हम नहीं जानते और वह सवाल हमारे मन में दब कर रह जाते हैं. जैसे - प्याज काटने पर आंसू क्यों निकलते हैं, रोटी गोल ही क्यों बनती है, मोबाइल आयत जैसा ही क्यों बनाया जाता है और भी बहुत कुछ. उन्ही में एक सवाल यह भी शामिल है कि साबुन से झाग क्यों निकलता है और उसका रंग सफेद ही क्यों होता है. साबुन तो हम रंग बिरंगे खरीदते हैं लेकिन झाग सफेद ही क्यों निकलता है...? तो अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं. 

दरअसल इस सवाल का जवाब साइंस में मिला है. आप सभी ने पढ़ा होगा कि किसी भी वस्तु का अपना कोई रंग नहीं होता है. जब सूरज की किरणें किसी चीज पर पड़ती है तो वह एक रंग छोड़कर बाकी सभी को सोख लेती है और उसके बाद जो रंग रिफ्लेक्ट करता है वही उस वस्तु का रियल कलर होता है. नियम के अनुसार जो वस्तु काले रंग की होती है वह सभी रंगो को अवशोषित कर लेती है, वहीं जो सफेद होती है वह सभी रंगो को रिफ्लेक्ट कर देती है. ऐसा ही कुछ साबुन के साथ भी होता है.

साबुन जब पानी से मिलता है तो उसके कण हवा से मिलने से बच जाने के लिए बुलबुलों का निर्माण कर देते है. बुलबुले अक्सर ही गोल आकर के होते हैं इस वजह से इनमे से रौशनी आसानी से रिफ्लेक्ट होती है. जब साबुन से बहुत सारे बुलबुले निकलते हैं तो वह मिलकर झाग बनाते हैं और विज्ञान के नियम की वजह से झाग हमेशा सफेद रंग का होता है. साइंस ने इस बात का जवाब आपको बहुत पहले दे दिया था जो आज हम आपको बता रहे हैं. 

सड़क पर बनी इन लाइन्स का मतलब जानते हैं आप

इस शिवलिंग की मुस्लिम भी करते हैं पूजा, वजह हैरान कर देगी

अब प्लास्टिक की बॉटल्स बनाएंगी आपको मालामाल

 

1