आखिर क्यों माता को चढ़ाई जाती है लाल रंग की चुनर

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि हिन्दू धर्म में लाल रंग का अपना ही एक खास महत्व होता है। ऐसे में माँ दुर्गा का शृंगार करने के लिए भी लाल रंग को ख़ास माना जाता है और उन्हें लाल रंग की ही चुनरी चढ़ाई जाती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों।।।।? आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे की वजह।

जी दरअसल कहा जाता है माता को लाल और पीला रंग बहुत पसंद हैं और वो इन रंग के कपड़ों को पहनती हैं। इसी के कारण उन्हें लाल-पीली चुनरी से सजाया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि मां को प्रसन्न करने के लिए कोशिश करने के दौरान अगर लाल या हरे रंग की चुनार चढ़ा दी जाए तो बड़ा लाभ होता है। वैसे आपको पता ही होगा नवरात्र में कई जगहों पर मां को फूलों से, मोतियों और गहनों से सजाया जाता है। जार कोई अपने-अपने ढंग से माँ को सजाता है उनका शृंगार करता है और उन्हें खुश रखता है। वहीँ कहीं-कहीं तो लोग मां का श्रृंगार करते समय काफी नाचते-गाते भी हैं। वैसे हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है और इसी दौरान नौ दिनों तक माँ का पूजन बहुत धूम धाम से किया जाता है।

वैसे पंडितों का कहना है मां का श्रृंगार इस वजह से किया जाता हैं क्योंकि वो पावन हैं। सर्वशक्तिमान और सुंदर हैं। जिनकी छांव में इंसान हर दर्द भूल जाता हैं। इसी के साथ पंडितों का कहना है जब मां को अपने बच्चों को बचाना होता है तो वह काली का रूप धर लेती हैं। इस वजह से भक्तों को उन्हें लाल या हरे रंग की चुनर चढ़ानी चाहिए।
जानिए यहाँ, भारत में कब-कहां और किस मौसम में मनाया जाता है नया साल