क्या आपने कभी सोचा है क्यों बढ़ते हैं नाख़ून?

हम सभी के नाख़ून बढ़ते हैं. हाथ के हो या पैर के इनका बढ़ना तय है। वैसे कई बार हमने इसके चक्कर में मम्मी-पापा से डांट भी खाई है। वहीं अगर स्कूल में मेडम हाथ के बड़े नाख़ून देख लेती थी तो नेलकटर से काट देती थी और कभी कभी तो घर वापस भेज देती थी। चलिए इन सबको छोड़ते हुए ये बताइए क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर क्यों बढ़ते हैं नाख़ून...? अगर सोचा है और आपको इसका जवाब नहीं पता तो आइए हम आपको बताते हैं इसका जवाब...।

आखिर क्यों बढ़ते हैं नाख़ून
कहा जाता है यू-शेप क्यूटिकल (नाखून का किनारा) से नाखून बढऩा शुरू होते हैं। जी दरअसल नाखून की जड़ क्यूटिकल के अंदर छिपी होती है और जब इसकी जड़ में नई कोशिकाएं विकसित होती हैं तो वे पुरानी कोशिकाओं को बाहर की ओर धकेलना शुरू कर देती है।

वैसे बाहर से यह बहुत कड़क दिखाई पड़ती हैं और इन्हें ही हम नाखून के नाम से जानते हैं। यह कोशिकाएं कैराटिन नामक प्रोटीन से बनकर तैयार होती हैं। जी दरअसल क्यूटिकल्स के पास की त्वचा में छोटी-छोटी ब्लड वेसल होती हैं, जिनसे नाखूनों को पोषण मिलता है और उसी के बाद यह बढ़ते हैं। तो समझ गए आप कि आखिर क्यों बढ़ते हैं नाख़ून।
13 जनवरी को है लोहड़ी, जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व
14 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानिए क्यों मनाते हैं पर्व
क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति से जुडी ये कथा