Trending Topics

एक ऐसी महिला जो जवान रहने के लिए करती थी ऐसा काम

A woman who used to do such work to stay young

अगर आपसे कोई पूछेगा कि आप किस से नहाते हैं तो आप कहेंगे कि पानी से या ज्यादा से ज्यादा दूध से। आप सोच रहे होंगे कि और किस से नहाया जा सकता है। आज आपको ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो खून से नहाती थी। यह बात सुनकर हर किसी के कान खड़ेें हो गए। तो चलिए बताते हैं क्या है पूरी कहानी।

 

सीरियल किलर के नाम से मशहूर एलिजाबेथ बा​थरी अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों का खून करके नहाती थी। यह लेडी सीरियल किलर के नाम से फेमस थीं। इनकी मौत को अब तक करीब 400 साल पूरे हो चुके हैं। जवां दिखने के लिए वह तकरीबन 650 से भी ज्यादा लड़कियों और औरतों का खून कर चुकी है। यह बात 1585 से 1610 के दौरान की है। उस वक्त वह स्लोवानिया के चास्चिस स्थित महल में रहती थी। 

ऐसा भी कहा जाता है कि 1610 में हंगरी के राजा ने उसे कैद कर लिया था। इसके बाद जेल में ही उसकी मौत हो गई। कहा जाता है एलिजाबेथ की शादी फेरेंक नैडेस्डी नामक शख्स से हुई थी। एलिजाबेथ पर कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। उन पर नॉवेल भी लिखी जा चुकी है। प्रसिद्ध उपन्यासकार ब्राम स्टोकर ने भी 1897 में ड्रकुला नॉवेल लिखा था जो काफी पसंद किया गया।

You may be also interested

1