इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ पे सब सेल्फिश है मतलब सेल्फी के दीवाने
![indori tadka everyone devotee of selfie indori tadka everyone devotee of selfie](https://viral.newstracklive.com/uploads/june2017/XyQIhNpoeR1496288140.jpg)
Indori Tadka : हाँ बड़े यहाँ पे सब के सब सेल्फी के ही दीवाने है जिसको देखो वो सेल्फी। ऐसा कहा जा सकता है की यहाँ पे सबको सेल्फी की बिमारी लग गई है और वो बी भोत बुरी वाली। लोग हर चीज़ पे केवल सेल्फी लेते है और एक नी दस बीस सेल्फी ऐसा लगता है जैसे सेल्फी के बिना इनका जीवन चल ही नी सकता है। बड़े यहाँ की लड़कियों क ही नी लड़को को बी सेल्फी का क्रेज होता है स्लेफ़ी लेने में इंदौर का रिकॉर्ड कोई तोड़ ही नी सकता है। बड़े लड़कियों की सेल्फी देखो तो ऐसे ऐसे आड़े टेड़े मुँह बना बना के स्लेफ़ी लेती है की क्या बताओ। और लड़के तो वहीँ एक सड़ा सा मुँह बना लेंगे और ढेरो सेल्फी ले लेंगे।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/june2017/iNnVtONZXe1496285753.jpg)
मतलब लड़कियों से सेल्फी के मामले में कोई नी जीत सकता है। लड़कियों जैसी सेल्फी यहाँ पे कोई ना ले सके है। लड़कियों को सेल्फी लेने का एक कॉम्पिटिशन दे दिया जाए तो उसमे बी की फ़ैल ही ना हो सब के सब पास। बड़े सेल्फिश है यहाँ पे सब वो मतलबी वाले नी सेल्फी के दीवाने वाले सेल फिश। उसके बाद फोटोशूट का तो रिवाज ही चला दिया है इन्दोरियों ने लपक लपक एक फोटोशूट होते है यहाँ पे तो। अब क्या कहूं इंदौर की तो बात ही अलग है।
इन्दौरी तड़का : भिया ये रिश्तेदारों कब पीछा छूटेगा
इन्दौरी तड़का : बस भिया अब तो गर्मी बर्दाश्त के बाहर है