Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े यहाँ पे पांच मिनट का मतलब एक घंटा मान लो

indori tadka : indori people 5 minute is 1 hour

हाँ बड़े यहाँ पे अगर कोई आपको के दे की पांच मिनिट से बात करते है तो समझ जाओ की एक घंटे बाद ही बात हो पाएगी।  यहाँ पे कहते है की 2 मिनिट में मैगी तैयार हो जाएगी लेकिन बड़े ऐसा कुछ नी होता सब साले चूतिया बनाते है भिया। कोई तैयार होती है क्या मैगी दो मिनिट में। नी होती मैगी को बी तैयार होने में 10 मिनिट से 15 मिनिट तो लगते ही है।  ठीक ऐसे ही इंदौरी बी है बोलने को तो केंगे की 5 मिनिट रुकना और फिर गया एक घंटा। सब एक सब ऐसे ही है यहाँ पे बावा कोई दूध का धुला नी है। भिया तुम यहाँ पे कित्ती बी जल्दी में हो लेकिन लेट तो ही ही जाना है। और अगर तुम कहीं पे किसी का इंतज़ार कर रे हो तो वो बी कबि टेम पे आना ही नी है पक्का है की वो लेट ही आएगा। बड़े कसम से लोग ऐसे ही है यहाँ पे क्या बोलो अब। 

यहाँ पे ऑफिस जाने वाले बी लेट ही जाते है, भले ही उनको सई टेम दे दो लेकिन आना उनको लेट ही है। लेट आने का सबने नियम बना रखा है कोई मानने को तैयार ही नी है। बड़े सब यहाँ पे लेट चींजो के आदि है लेट उठने के, लेट नहाने के , लेट खाने के, लेट जाने के , सब लेट ही होना बड़े यहाँ पे। क्या बोलो सब लेट वाले ही पैदा हुए है यहाँ पे। 

1