इन्दौरी तड़का : बड़े ! सारे श्याणे इंदौर में ही भरे पड़े है
![indori tadka indori people are very clever indori tadka indori people are very clever](https://viral.newstracklive.com/uploads/zEwb81DLBF1492657437.jpg)
Indori Tadka : हां बड़े इस बात की तो मेरी शर्त लगवा लो इंदौर में जित्ते बी लोग है ना साले सब के सब श्याणे है किसी की बी बात कर लो। दुनियाभर के लोगो से भोत ज्यादा श्याणे है जिसको देखो वो यहाँ पे श्याणपत्ति दिखता रेता है। हर चीज़ में लोग अपनी वाली झाड़ते है, कुछ बी करना हो लोग अपनी वाली पे आ जाते है। जैसे अपन बात कर ले इंदौर के चोराए की तो अगर वहां से लड़के निकल रे है तो ट्रेफिक पुलिस वाले को बी अपनी श्याणपत्ती दिखा देते है उससे बी बोलेंगे बेटा जानता नी है हमको अबी तू रुक तेको बताते है। बड़े सच में हर इंसान को यहाँ पे श्याणा बनने में भोत मजा आता है। मेरेको तो यहाँ पे जित्ते बी लोग मिले है सब के सब साले श्याणे ही मिले है। छोरों की बात तो छोड़ दो यहाँ पे लडकियां और आंटियां बी श्याणी है अब ऐसी ऐसी धमकी देती है की सुनके ही दिमाग भन्ना जाता है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/yPbggJHmpc1492657438.jpg)
बेटा क्या बतऊ सब के सब एबले है। भिया सच्ची में कसम से इंदौर जगे ही ऐसी है की यहाँ पे बस श्याणे ही श्याणे भरे पड़े है वो बी इत्ते जादा श्याणे की कुछ के नई सकते। जरा जरा सी बात पे अपनी धाक जमाते है तू जनता नी है मेको अबी, तेरेको कुछ पता नी है मेरे बारे में, तू रुक टेको अबी बताते है, तेरे बारे में सब एक बार में निकल जाएगी खबर, तू कहीं का दादा है क्या, यहाँ से गायब करवा दूंगा पता बी नी चलेगा। इस तरह से यहाँ पे लोगो को श्याणपत्ति दिखाई जाती है।
इन्दौरी तड़का : बड़े अब तो शादी के माहौल आ गया है
इन्दौरी तड़का : यहाँ अपने इंदौर में ऐसे होते है क्रिकेट के फंडे
इन्दौरी तड़का : भिया यहां पे हर बात पे मगजमारी होती है