इस पक्षी की हैं नत्थूलाल जैसी मूंछें, तस्वीर हो रही वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप देखते ही होंगे सोशल मीडिया पर मनोरंजन का खजाना है, जो हर दिन खुलकर सामने आता रहता है। कभी भी कुछ भी निकलकर सामने आ जाता है और आँखों को हैरान कर जाता है। कभी कुछ बहुत अच्छा आ जाता है तो कभी कुछ बहुत बुरा। वैसे आज हम आपको जो चीज दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। जी दरअसल इस समय एक जानवर के फोटोज वायरल हो रहे हैं। उस जानवर की तस्वीर में जो सबसे ख़ास है वह है उसकी मूंछें। जी हाँ, सुनकर अजीब लग रहा है ना लेकिन यह सच है।

यह मूंछें नत्थूलाल जैसी हैं। जी दरअसल आप सभी ने महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का वो मशहूर डायलॉग तो सुना ही होगा, 'मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी, वरना न हों'। ऐसा ही कुछ डायलॉग अब लोग इस चिड़िया को देखकर बोल रहे हैं। इस चिड़िया की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जो आप देख सकते है। इसे आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में पक्षी की मूंछें अनोखी नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं यह वाकई में अजीब है।

वैसे खबरों के अनुसार इस अनोखे पक्षी का नाम इंका टर्न है। ये पक्षी आमतौर पर पेरू और चिली के तटों पर पाए जाते हैं। अब इसे देखने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स इस पर कमेंट्स करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में मक्खी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मूंछों के मामले में ये मक्खी भी कम नहीं है।' वहीं कमेंट में किसी ने बंदर की तो किसी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल की तस्वीर भी शेयर की है जो बेहतरीन है।
सर्जरी और इंजेक्शन से इस महिला ने बड़े करवाए गाल
जानवरों के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप