Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े आज से भोले के बेटे का राज चलेगा इंदौर पे

indori tadka : todays ganesh chaturthi

हाँ बड़े आज तो हर जगे पे बस गणेशा ही गणेशा नजर आने वाले है।  जिसे देखो आज गणपति बप्पा मोरया चिल्लाता नजर आएगा।  बड़े इंदौर में गणेश चतुर्थी बड़े ही उल्लास के साथ मनाई जाती है बस गणेश चतुर्थी ही नी बल्कि यहाँ पे तो सारे ही त्योहारों को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है जो बहुत ही झक्कास टाइप का होता है।  बावा इंदौर एक ऐसी जगे है जहाँ पे सभी मग्न नजर आते है वो बी लपक के।

हर चीज़ को इत्ती उल्लास के साथ मनाते है की बस। वैसे तो सभी केते है की मुंबई में गणेशा की आने की ख़ुशी जादा ही होती है लेकिन बड़े मेरेको तो लगता है मुंबई से जादा तो अपने इंदौर वाले खुश हो जाते है। आज तो लड्डू की बी ऐसी मारामारी होने वाली है की क्या बोलो। ऐसे तो कोई लड्डू नी खाएगा लेकिन गणेश चतुर्थी को सबको लड्डू चिए मतलब चिए। 

कोई बेसन वाले खाता है तो कोई को बूंदी वाले में मजा आता है। बड़े सबको गणेशा के आने का बेसब्री से इंतज़ार रेता है। आज सभी के घर में सजावट होएगी और सब गणेश जी को बिठाने की तैयारी में लगे होएंगे। बड़े भोलेनाथ के बेटे का राज आज पुरे भारत में चलेगा सबसे पेले पूजे जाने वाले आखिर गणपति ही तो है। और आज तो भिया इंदौर का राजा बी भोले का बेटा ही है। भोले के बेटे का राज यहाँ इनोड्रे के लोगो पे बी है और दिलो पे बी। 

Recent Stories

1