इन्दौरी तड़का : इंदौरियों की जान है राजवाड़ा और पोहा जलेबी
![indori tadka special on rajwada and poha with jalebi indori tadka special on rajwada and poha with jalebi](https://viral.newstracklive.com/uploads/18w2wnFpUI1487733265.jpg)
इन्दौरी तड़का : हाँ भिया राम !! आज हम कुछ ख़ास तो नी लेकिन आज हम आपके लिए इंदौरी तड़का का गाना लेकर आए है जिसे सुनकर आपको इंदौर की सारी जानकारी मिल जाएगी आपको सब समझ आ जाएगा की आखिर ये इंदौर नगरी है कैसी। इंदौर में जलवे ही जलवे होते है भिया। हर जगे पे आपको कोई ना कोई अजीब मिल जाएगा। इंदौर के बारे में आपको बता दें भिया की यहां पे सूबे की शुरुआत पोहे और जलेबी से होती है। सूबे से आपको 56 और सराफा पे लोगो की भारी भरकम भीड़ नजर आ जाएगी।
और सन्डे आने की तो इंदौरियों को इत्ती ख़ुशी होती है की अगर ख़ुशी ख़ुशी में इनको आत्महत्या करने का मौका मिल जाए तो ये वो बी कर ले क्योंकि एक सन्डे ही तो होता है जिस दिन इनकी छुट्टी होती है उस दिन तो इनको सोने को मिलता है। दबाके सोते है और फिर आराम से उठते है 12-1 बजे और नहाना तो उस दिन मुश्किल ही होता है इनके लिए। उठते है और निकल जाते है दोस्तों के साथ घूमने या गली वालो से पंचायत करने। अरे भिया इंदौर के बारे में और जानना है तो आ जाओ इंदौर कसम से भोत मजा आएगा रे बावा। ताऊ अब गाना देख लो। और हाँ भिया ये बी बता दे कि ये जो गाना है ना इसको "Indorian Rox Star" ने बनाया है भिया।
इन्दौरी तड़का : अब शुरू हुए है भिया असली वाले वैलेंटाइन डेज
इंदौरी तड़का : हां तो भिया आज किसी को बोल मत देना दो लाख दे, वरना
इन्दौरी तड़का : क्या बात है भिया आज तो बोत महक रिए हो