Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े यहाँ पे अब किसी को जन्मदिन की ख़ुशी नी रेती

indori tadka special

और नी तो क्या रेगी बी कैसे।  यहाँ पे जिसका बर्थडे होता है लोग उसे विश बाद में करते है पेले तो पार्टी की बात होती है। लोगो को बर्थडे पार्टी पेले किए बाक़िस बी बाद में।  किसी को यहाँ पे अपने जन्मदिन की ख़ुशी थोड़ी रेती है क्यूंकि उनको पता है ाजिसे ही जन्मदिन आया नई की लोग पार्टी मांगना शुरू कर देनेग। और हद तो तब हो जाती है जब पार्टी लेने के बाद गिफ्ट बी नई देते है लोग।  साले दोस्तों की बा करो तो वो तो इत्ते कमीने होते है की क्या कहो।  लपक के खर्चा करवा देंगे और उसके बाद बोलेंगे कंजूसी दिखाना छोड़ दें।  भिया कसम से कबि कबि तो ऐसा मन करता है की लगाउ दो कान के नीचे। लोगो को यहाँ पे जन्मदिन आने से पेले ख़ुशी नी दुःख होने लगता है की कहाँ से आ गया ये अब पार्टी देनी पड़ेंगी। जन्मदिन की ख़ुशी तो बस छोटे छोटे बच्चो को होती है क्योंकि उनके ही तो इस दिन मजे होते है। 

जो वो केते है वो बनता है वहीं मिलता है और ऊपर से उस दिन कोई डांटता बी नी है और सब गिफ्ट ला लाके देते है। सई साट मजे तो बड़े उन्ही के होते है मजे से रेना और मस्ती करना।  बाकी बड़ों की तो आधी ज़िंदगी इस बर्थडे ने खत्म करके रख दी है जैसे ही बर्थडे पास आने लगता है वैसे ही सारे रिश्तेदार , दोस्त सब शुरू हो जाते है पार्टी कहाँ मिलेंगी, पार्टी कब दोगे।  साला गाँव बसता नी भिखारी पेले ही आ जाते है। और अगर आप कमाते हो तब तो रिश्तेदार आपके सर पे खड़े होकर नागिन नाच नाचेंगे बेटा तुम तो कमाते हो फिर पार्टी तो किसी बड़े होटल में दोगे ना मतलब कमा तो हम इनको पार्टी देने के लिए ही रे है।  है ना !!

इन्दौरी तड़का : भिया इंदौरी बिना इंटरनेट के तो रे ही नी सकते

इन्दौरी तड़का : यहाँ पे सब कुछ फ़ेसबुक पे पोस्ट होता है

 

You may be also interested

Recent Stories

1