Trending Topics

इन्दौरी तड़का : क्या बात है भिया आज तो बोत महक रिए हो

indori tadka Perfume Day special

इंदौरी तड़का : हां भिया आज तो परफ्यूम डे है, आज सबी एक दूजे को परफ्यूम दे रे होंगे। अब भिया अपन को तो कोई बी देने से रहा अपन खुद ही खरीद के खुद ही लगा लेंगे। भिया परफ्यूम तो हर दिन लगाया जाता है तो ये बी कोई दिन है परफ्यूम डे। मतलब हद है कोई बी दिन मना लेते है ये लोग बी। अब तक अच्छे दिन चल रिए थे लेकिन ये परफ्यूम डे मेरेको कुछ सम्पट नी पड़ रिया है। इसका मतलब की आज सबको महकना जरुरी है है ना। सई है रे बावा मतलब आज तो जिनके पास से महा घनघोर बदबू की आती थी आज वो बी भन्नाट महकेंगे।

वाह रे खुदा तेरी खुदाई बी गजब है। भिया परफ्यूम डे पर अगर बदबूदार इंसान बी मेहकने लगे, तो समझ जाओ की अब मोदी के अच्छे दिन की शुरुआत हो गयी है। चलो भिया ये डे तो चलते रेंगे। आप तो ये बताओ की आज कौनसा परफ्यूम देने वाले हो, नी भैया हमसे क्या शर्माना लो बता बी दो। भिया जो बी हो आप तो कोई ढंग का परफ्यूम देना, हैं ना। वरना दिक्कत हो जाएगी।

इन्दौरी तड़का : भिया ये इन्दौरी छोरियों को तो वैसे भी बंदर ही पसन्द आते है

इन्दौरी तड़का : भिया प्रॉमिस तो कर लेंगे पण निभाएगा कौन

इन्दौरी तड़का : हां तो भिया आज तो पप्पी डे है

इन्दौरी तड़का : भिया ये 'हग डे' भी कोई डे होता है 

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया खुश तो भोत होंगे आज तुम

 

1