Trending Topics

पानी में फेंके 900 सिक्को को निगल गया यह कछुआ, फिर हुआ ऐसा हाल

Turtles Swallow 900 Coins in Thailand

दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है। जैसे खरगोश और कछुए की रेस में कछुआ जीत जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नही की होती है। ऐसी ही एक अजीब कहानी है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल, एक कछुए ने 900 सिक्के निगल लिए और इतने सिक्के निगल कर वो बैंक की तरह बना गया। सोचने में तो आता ही है कि कोई इतने सिक्के कैसे निगल सकता है। तो आपको बता दे कि थाईलैंड के लोगों का मानना है कि कछूए पर सिक्के फेंकने से लोगों की उम्र लंबी होती है। और यही सिक्के लोगों ने जब पीने में फेंके तो कछुए उन्हें निगल गया।

इतने में ही बैंगकॉक के पूर्वी इलाके के सेफ जोन में रखा गया है। और इसी कारण से इस कछुए का नाम भी बैंक पड़ गया है। सिक्कों से कछुए को बचाने के लिए सात घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया। ये पहली बार है जब किसी जानवर का आपरेशन इतना लंबा चला। डॉक्टर ने बताया कि सिक्कों के वजन से कछुए के खोल का निचला हिस्सा फटने लगा था और उसे तैरने में तकलीफ हो रही थी। और अब वो सही सलामत है।

1