इन्हे दुनिया का बेस्ट बॉस कहने में कोई खराबी नहीं है
![Evan Spiegel dropped 4 million on a New Year Eve party for employees Evan Spiegel dropped 4 million on a New Year Eve party for employees](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2018/wVXExk4CWR1515037472.jpg)
ऑफिस की बात की जाए तो दुनिया में कई ऐसे ऑफिस है जहाँ पर लोग पार्टी करते है और बॉस उसके लिए अच्छे से अच्छा इंतजाम करते है। ऐसे में कई ऑफिस ऐसे भी होते है जहाँ पर ना पार्टी होती है ना कोई धूम केवल काम। लेकिन आज हम जिस बॉस की बात कर रहें है उसके बारे में जानकार आप अपने होश गवा बैठेंगे। जी दरअसल में हम बात कर रहें है Snapchat के CEO, Evan Spiegel की, इन्होने साल की शुरुआत में अपने कर्मचारियों को शानदार New Year पार्टी देने के लिए 26 करोड़ ख़र्च कर डाले हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2018/hMo21zonim1515037472.jpg)
जी हाँ आप और हम इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते है और Evan ने ये कर भी दिया। ये पार्टी लॉस एंजेलेस में की गई जहाँ पर Snapchat कर्मचारी आए थे।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2018/qQeCj8UFhQ1515037472.jpg)
सभी ने काफी धूम मचाई और एन्जॉय किया। इस पार्टी में माइक्रोसॉफ़्ट थिएटर और मिशेलिन स्टार Wolfgang Puck रेस्टोरेंट बुक किया गया था साथ ही कई पकवान, मज़ेदार गेम्स, रैप स्टार Drake की परफॉर्मेंस रखी गई थी। वाकई में इवान कमाल के बॉस है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2018/qNLosjIxVF1515037472.jpg)
इन्हे बेस्ट बॉस कहने में कोई खराबी नहीं होगी। इनके द्वारा की गई इस पार्टी में 5,000 मेहमान आए थे। 3.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले इवान 27 साल के है और बात करे पार्टी की तो उसके लिए तो दिल बड़ा होना चाहिए बस।
इन गंदे कामों के विदेश में मिलते हैं लाखों
6 लाख के सिक्के देकर खरीदी कार, गिनने में आ गए पसीने
गिफ्ट पैक करने वाले पेपर्स की बना दी खूबसूरत ड्रेसेस