Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े यहाँ पे जरा जरा सी बात पे भड़क जाते है लोग

Indori tadka : short tempered indori people

हाँ बड़े यहाँ पे ऐसा हे हाल है यहाँ पे लोग जरा जरा सी बात पे भड़क जाते है और ऐसे भड़कते है की जैसे उनकी जान मंग ली हो। बड़े कसम से जित्ता यहाँ इंदौर वाले भड़कते है ना उत्ता तो डॉन बी नी भड़कता होयेगा कहीं का। बड़े कसम से इंदौर वाले कोई मौका नी छोड़ते है भड़कने का हर समय बस भड़कते ही है यहाँ के लोग।  भिया यहाँ पे लोगो को हर जरा जरा सी बात पे भड़कता हुआ देखा जा सकता है।

अगर आप किसी को यहाँ पे कोई काम का बोल दोगे और वो उसे ना करना हो तो वो भड़केगा और ऐसा भड़केगा की आप कहीं के ना रहोगे। बावा जब बी यहाँ पे कोई भड़कता है तो बात सीधे दिल पे लगती है और शुरू होती है गाली गलौच वो बी ऐसी ऐसी की सुन सुन के आपकी फट जाए कसम से। और भिया यहाँ पे सबसे ज्यादा तेज तरार तो छोरियां है सबसे ज्यादा वोई भड़कती है और जरा जरा सी बात पे उनके मुँह से गालियां निकलती है वो बी ऐसी ऐसी की सुन सुन के सामने वाले की ऐसी की तैसी हो जाए।

 

बड़े कसम से सबसे पूछो सबसे खतरनाक कौन तो वो सब छोरियों का ही नाम लेंगे यहाँ तो क्योंकि यहां पे सबसे ज्यादा वोई खतरनाक है। बड़े कसम से यहाँ की छोरियां किसी से कम नी है एक बार छोरे मना कर देंगे गाली बकने से लेकिन छोरियां नी बावा नी। और सबसे जादा तेज बी वोई है और सबसे ज्यादा भड़कती बी वोई है। क्या बोलो इंदौर की छोरियों को तो सभी अच्छे से जानते ही है।

इन्दौरी तड़का : बावा अब तो पकोड़े के अलावा कुछ नजर नी आएगा इंदौरियों को 

इन्दौरी तड़का : हाँ बड़े अपने इंदौरी तो Sarahah App पे बी गाली ही दे रे है

 

You may be also interested

Recent Stories

1