Trending Topics

इंदौरी तड़का : भिया राजवाड़े पे भीड़ तो कबि खत्म ही नी होती

indori tadka : bhiya rajwade pe bheed to kabi kahtm hee nahi hoti

हाँ बड़े इंदौर का राजवाड़ा हमेशा ही खचाखच भरा हुआ ही रेता है। ऐसा तो कबि होता ही नी है की कबि वो खाली मिल जाए।  भिया इंदौर में जित्ते बी शॉपिंग के शॉप्स है सब पे हर दिन लपक भीड़ रेती है एक बी दिन ऐसा नी  रेता है की कुछ खाली मिल जाए।  बड़े इंदौर के राजवाड़े को तो तुम एक बी दिन खाली नी पाओगे हर दिन वो जमकर भरा भरा ही रेता है।  भिया यहाँ पे हर दिन सबके मजे रेते है कहीं घूमने की प्लानिंग हो ना हो लेकिन राजवाड़े पे जरूर घूमने जाएंगे। 

बावा राजवाड़े पे तो हर दिन छोरियों की धूम धाम रेती है हर दिन यहाँ पे अपन को अलग अलग छोरियां मिल जाएंगे जब बी इनको घूमने की पड़ती है ये पोच जाती है राजवाड़ा नी तो रानीपुरा यई दो जगे है जहाँ पे इनको मजे आ जाते है। भिया यहाँ के लोगो को दिनभर कहीं घूमना हो या नी हो लेकिन राजवाड़े पे घूमना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। बावा बारिश हो या गर्मी राजवाड़ा नी छूटना चिए इनसे बाकी सब छूट जाए चलेगा पर राजवाड़ा ना बाबा ना। भिया एक वोई तो जगे है जहाँ पे आनंद हां आनंद मिलता है। 

इन्दौरी तड़का : बावा क्या सच्ची में मरने वाले लोग श्राद्ध में नीचे खाना खाने आते है

इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ वालो का एक ही डायलॉग है ये हर बार मेरे साथ ही क्यों होता है

इन्दौरी तड़का : ऐ जिंदगी तुझे भी टीचर्स डे मुबारक तूने बी भोत कुछ सिखाया है

 

1