Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े ये बॉलीवुड की हसीनाएँ बूढ़ी कायको नी होती

indori tadka : bde ye bollywood ki haseenaae budhi kaayko nahi hoti

हाँ बड़े ये बात तो मेको सम्पट ही नी पड़ी आज तक की सब बूढ़े हो जाते है पर ये बॉलीवुड की छोरियां बूढी कायको नी होती है। मतलब देखो तो उनको 50 की उम्र में बी ऐसा लगता है जैसे अभी अभी जवान हुई हो।  मतलब हद होती है रे बावा ऐसे कौन करता है। भिया बूढ़ा तो सबी को होना पड़ता है ना, फिर ये हीरोईनों बूढी कायको नी होती है।  इनको क्या अलग से तैयार करके भेजते है क्या।

जो ये 50 की होने पे बी वई 20 की हसीन छोरी नजर आती है।  बड़े वो करीना को ही ले लो एक बच्चे की माँ बन गई लेकिन वई ज़ीरो फिगर, और चेहरा तो देखो मेडम का एकदम चकाचक।  अपनी ऐश को देख लो आरध्या की माँ लेकिन वई सईसाट ब्यूटी क्वीन है।

और अपने अनिल कपूर की तो बात सबसे अलग है बड़े इनकी तो बेटी बी ऐसी गजब की लगती है की क्या बोलो पर ये तो मेको लगता ही नी है की कबि बूढ़े होएंगे। सब जवान ही रेंगे। ऊपर से अपने करन ग्रोवर की भई बात ही निराली है तीन शादी हो गई पर बन्दा वैसे का वैसा ही हॉट और दमदार। मतलब मेको क्या लगता है की इन सबको अलग से तैयार करके भेजा जाता है तभी ये ऐसे के ऐसे ही रेते है।  

इन्दौरी तड़का : बावा क्या सच्ची में मरने वाले लोग श्राद्ध में नीचे खाना खाने आते है

इन्दौरी तड़का : बड़े प्रद्युम्न को इंसाफ तो मिलना ही चिए

इंदौरी तड़का : भिया राजवाड़े पे भीड़ तो कबि खत्म ही नी होती

 

1