Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बावा उनको बी करवा चौथ की बधाई जिन छोरो का नाम फेसबुक पे एंजल प्रिया है

indori tadka : bava unko bi karwa chouth ki bdhai jin chhoro ka naam facebook pe angle priya hai

हाँ बड़े कसम से उन छोरों को बी करवा चौथ की लख लख बधाइयां जो फेसबुक पे एंजल प्रिया और डैडी प्रिंसेस के नाम से एक्टिव पाए जाते है।  हाँ बड़े अपने इंदौर के तो इत्ते लड़के फेसबुक पे छोरियों की आईडी बनाके भरे पड़े है की क्या बोलो। बड़े मेको तो लगता है सबसे ज्यादा एंजल प्रिया अपने इंदौर में ही है। अभी करवा चौथ वाले दिन सारी की सारी एंजल प्रिया उपवास रखेंगी और बाहर साड़ी में नजर आएगी।  बड़े इंदौर के छोरे तो कसम से वैसे बी छोरियों से कम नी है। बड़े अगर यहाँ के छोरो को छोरी बनने का मौका मिल जाए ना तो सब छोरी बन जाए, पता नी क्या मजा आता है इनको। भिया अब देखियो फेसबुक से लेके व्हाट्सप्प तक सबी जगे पे लपक के लोग करवा चौथ के मजे लेते नजर आएँगे। जिसको देखो वई मजे से फनी फनी इमेज लोड करता नजर आएगा और जो एंजल प्रिय भरी पड़ी होंगी ना वो बी पोस्ट करेंगी "हैप्पी करवाचौथ माय बाबू" "माय जानू" माय ये वो और ना जाने क्या क्या ?? 

बड़े इंदौर की सारी एंजल प्रिया करवा चौथ के दिन छोरों को उल्लू बनाएगीं।  बड़े अब बी ऐसी ना जाने कित्ती आईडी है जो छोरियों के नाम पे छोरे ही चला रे है और छोरो को ही सेट करे जा रिए है। अब देख कब होगा इन आइडीयों का भांडा फोड़।  

इन्दौरी तड़का :भिया आज तो बस आराम ही आराम है

इन्दौरी तड़का : बावा बापू को अपुन की तरफ से एप्पी वाला बर्थडे

इन्दौरी तड़का : बड़े ये फेसबुक वाले "तो क्या नाचू" वाला बटन कब देंगे

 

1