Trending Topics

अंडा शाकाहार है या फ‍िर मांसाहार, जानिए सटीक और सही जवाब

Are eggs vegetarian or non vegetarian

अंडा एक ऐसा फूड है जिस पर एक बहस का विषय हमेशा रहा है। जी दरअसल बहस यह होती है कि आखिर अंडा शाकाहार है या फ‍िर मांसाहार। अब हम आपको बताते है इसका जवाब। जी दरअसल विज्ञान को हटाकर ज्‍यादातर भारतीय मानते हैं कि अंडा मांसाहार है। इस वजह से वह इसे खाने से बचते हैं। हालाँकि विज्ञान के नजरिए से समझें तो अंडा दो तरह का होता है- फर्टिलाइज्‍ड और अनफर्टिलाइज्‍ड एग। ऐसे में ज्‍यादातर लोग समझते हैं कि वो जो अंडा खरीदकर लाते हैं उसी से ही चूजा निकलता है।

हालाँकि जिस अंडे का इस्‍तेमाल खाने के लिए किया जाता है और जिस अंडे से चूजा निकलता है दोनों में फर्क होता है।

जी दरअसल जब मुर्गा और मुर्गी की मेटिंग के बाद मुर्गी अंडा देती है तो उसे फर्टिलाइज्‍ड एग कहते हैं। दूसरी तरफ, अगर मुर्गी बिना मेटिंग के सामान्‍य अंडा दे रही है तो उसे अनफर्टिलाइज्‍ड अंडा कहते हैं।

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों की रिसर्च कहती है, अंडे में चूजे के विकसित होने के लिए मुर्गी और मुर्गे की मेटिंग जरूरी है। इस वजह से अंडों के कारोबार से जुड़े फार्म मुर्गों को मुर्गियों से दूर रखते हैं ताकि मुर्गी के अंडों में चूजा विकसित न कर सके। इसलिए फार्म से आने वाले अंडों को शाकाहारी माना जा सकता है। वहीं कई लोगों को अंडों में ब्‍लड की कुछ बूंदें नजर आती हैं। 

हालाँकि विज्ञान की भाषा में इसे मीट स्‍पॉट कहते हैं। जी हाँ और इसका यह मतलब कतई नहीं है कि वो अंडा फर्टिलाइज्‍ड है। जी दरअसल विज्ञान कहता है, मुर्गी के शरीर में अंडे का निर्माण होते समय रक्‍तकण‍िकाएं डैमेज हो जाती हैं और उसका असर अंडे में ब्‍लड की कुछ बूंदों के रूप में दिखता है। जी हाँ और विज्ञान के नजरिए से देखें तो जानवरों से मिलने वाली हर चीज नॉन-वेजिटेरियन नहीं होती। इसे दूध से जोड़कर भी देखा जा सकता है।

इस पौधे को एक बार छूने से आ जाती है मौत!

क्या आप भी नाक में उंगली डालते हैं?, हो सकती है ये 2 गंभीर बीमारियां

तूफ़ान-आंधी नहीं केवल महिला हिला सकती है ये गोल्डन रॉक

 

1