Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया आज सब जगे पे धन ही धन बरसेगा

indori tadka : bhiya aaj sab jage pe dhan hee dhan barsega

हाँ बड़े आज ऐसा ही होना है। आज धनतेरस है ये आप सब जानते ही होंगे। आज सारे के सारे इंदौरी बर्तन के बाजार में ही नजर आने वाले है। सब आज सूबे से बाजार में पोच जाएंगे किसी को ये लेना है किसी को वो लेना है अब क्या बोलो। यहाँ पे लोग ऐसे ही है सब के सब एक नंबर काण्ड करते नजर आते है। अब आज सब के सब धनतरेस की ख़ुशी में मरे जाएंगे। मतलब बाजार में ऐसी भीड़ होगी कि एक के ऊपर एक गिरे जाएंगे, पड़े जाएंगे क्या बोलो। बड़े इंदौर में आज से जश्न का माहौल सा बन जाएगा। बड़े यहाँ पे बर्तन भी देख देख के खरीदा जाएगा की कौन सा खरीदने से घर पे काम हो जाएगा। बड़े आज तो सब जगे पे पूजा ही पूजा होती नजर आने वाली है सब लोग लपक के पूजा में भीड हुए है।

जिसे देखो वो आज कहीं ना कहीं पूजा ही कर रा है।  बड़े आज पूजा हो री है रंगोली बन री है। आज सब छोरियों के घर के बाहर रंगोली ही रंगोली नजर आने वाली है। बड़े रंगोली तो छोरियों की वैसे बी जान होती है वो ना बनाए तो उनको वैसे बी खाना नी पचता है। बड़े कसम से आज के दिन तो मजे से सब के सब मार्केट में घूमते नजर आने वाले है। महिलाएं तो ऐसे लपक के मार्केट में अपने पतियों के साथ घूमती नजर आएंगी की क्या बोलो। बावा यकीन ना हो तो आ पोचो इंदौर के मार्केट में, यई नजारे नजर में आने वाले है।

इन्दौरी तड़का : बड़े अपने इंदौर वाले तो बस दिवाली के इंतज़ार में है 

इस तरह की शानदार रांगोली बना सकते है आप इस दिवाली पर

इन्दौरी तड़का : बड़े अपने इंदौर में दिवाली के फटाखे अबी से फूटने लगे

 

Recent Stories

1