Trending Topics

यह पेड़ कुंवारे लड़के लड़कियों की कराता है मनचाही शादी

This tree is virgin girls they want to marry

यह खबर है उन कुंवारे लड़का हो या लड़की सभी के लिए है जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है. आजकल के लड़के लड़की अपनी मन पसंद शादी करने के लिए कितने जतन करते है लेकिन इस खबर के पड़ने के आप बहुत खुश हो जायेंगे क्योंकि अब आप भी किसी से भी मन पसंद शादी कर सकते है. जी हां ये खबर सुनकर हैरान हो गए होंगे और खुश भी. दरअसल हम आपको एक ऎसे चमत्कारी पेड़ के बारे में बता रहे हैं, 

यह पेड़ मनचाही शादी करवाता है. हा जी उत्तरप्रदेश के मुंगेर जिले के जमालपुर काली पहाड़ी पर मां काली की मंदिर के बगल में हैं इस वट वृक्ष में प्रेमी जोड़े और कुंवारे लड़के या लड़कियां ईट बांध कर अपनी शादी के लिए मन्नत मांगते हैं। ऎसा माना जाता है कि प्रेमियों और कुंवारे लोगों के लिए वरदान है यह वट वृक्ष। यह वही वट वृक्ष है जहां कुंवारे अपनी शादी के लिए पेड़ की टहनी में ईट या उसका टुकड़ा लाल कपड़े में लपेटकर बांध देते हैं तो 90 दिनों में उसकी शादी हो जाती है। यह किसी कहानी का रोचक हिस्सा नही है बल्कि इस प्रयोग को अपनाने वालों की संख्या दर्जनों में है। कई लोगों की मन्नत यहां पूरी हुई है, आज वे खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं।  


 

वट वृक्ष

शादी के बाद दाम्पत्य जोड़ा पेड़ पर बांधी गई ईट को खोल देते हैं। यहां सिर्फ कुंवारे लड़के ही नही बल्कि कुंवारी लड़कियाँ  भी वट वृक्ष से मन्नत मांगने आती हैं। यहां के स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले यहां आने वाले लोगों की संख्या कम थी लेकिन अब सैकड़ों की संख्या में लोग यहां आते हैं। इस इलाके में यह चमत्कारी पेड़ शादी वाला पेड़ के नाम से भी प्रसिद्ध है।        

You may be also interested

1