Trending Topics

मिलिए दुनिया के सबसे जेहरीले जीवों

Meet the world's most venomous creatures

दुनिया में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो किसी की भी जान लेने में माहिर होते हैं। इनमें से कोई जीव पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है, तो कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। भारत में भी इस तरह के कई जीव-जंतु हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के 5 खतरनाक जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सांप (Snake) - सांपों की ऐसी बहुत सी प्रजातियां हैं, जो अपने जहर से पलभर में किसी की जान ले सकती हैं। इनमें से कई प्रजातियां भारत में पायी जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक सांपों के कारण भारत में प्रत्येक साल 5,000 लोगों की मौत हो जाती है।

2. बाघ (Tiger) -टाइगर भारत का दूसरा सबसे खतरनाक जानवर है। भारत में प्रत्येक साल 800 से 1000 ऐसे मामले सामने आते हैं, जब बाघ इंसानों को अपना शिकार बना लेता है। इस मामले में सुंदरबन के टाइगर्स टॉप पर हैं, जिन्हें मानवभक्षी टाइगर भी कहा जाता है।

3. हाथी (Elephant) - भारत के खतरनाक जानवरों में हाथी भी शुमार है। प्रत्येक साल जहां शिकारी दांतों के लिए 1000 हाथियों को मारते हैं, वहीं भारत के अलग-अलग हिस्सों में हाथी द्वारा भी 2,000 लोगों को मार दिया जाता है। 4. बिच्छू (Scorpion) - भारत में बिच्छू की 86 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 50 प्रजातियां बेहद ही खतरनाक होती हैं, जो किसी की भी जान ले सकती हैं। इनकी वजह से प्रत्येक साल 86 से 100 लोगों की मौत हो जाती है। 5. मच्छर (Mosquito) - मच्छर अपने दंश के कारण कई अलग-अलग रोग फैलाते हैं, जिनकी वजह से पुरे विशव में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मच्छर के कारण फैलने वाले मलेरिया और डेंगू की वजह प्रत्येक साल भारत में भी सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती है।

1