Trending Topics

आइसक्रीम गिराकर करते है यहाँ के लोग नए साल की शुरुआत

Weird New Year Traditions All Over The World

नया साल का जश्न कल रात सभी शहरों में देखने को मिला है जिसे देखो वो नए साल का जश्न मनाता नजर आया है। ऐसे में नए साल के जश्न मनाने के भी कई तरीके है जो हर देश में अलग अलग होते है कहीं पर अलग-अलग तरह के टोटके किए जाते है तो कहीं पर कुछ और ही। तो आज हम आपको बताते है की किन किन देशो में नए साल को लेकर किए गए है अजीबोगरीब टोटके। 

स्पेन

जी यहाँ पर लोग नए साल का स्वागत 12 अंगूर खाकर करते हैं। लोगो का मानना है की नए साल पर अंगूर खाकर कोई विश मांगो तो वो पूरी हो जाती है। 1895 से यहाँ के लोग ऐसा करते आ रहें है। 

स्वीटजरलैंड

यहाँ पर नए साल के दिन जमीन पर आइसक्रीम गिरा दी जाती है, लोग कहते है ऐसा करने से नया साल शुभ होता है और किस्मत चमकती है। 

एस्टोनिया

यहाँ पर नए साल को लोग सात तरह का खाना बनाकर खाते है। ये लोग सात नंबर को लकी मानते है और इसी वजह से नए साल पर ये सात तरह के भोजन का सेवन करते है। इनका मानना है कि ऐसा करने से घर में संपन्नता रहेगी। 

ग्रीकवासी

यहाँ पर नए साला पर ब्रेड या केक बनाने के आटे में एक सिक्का रख देते हैं और बेक करने के बाद जिसे वो सिक्का मिलता है उसका नया साल अच्छा होता है और लकी भी होता है। 

Recent Stories

1