Trending Topics

आज है दिवाली, मनाने के पीछे हैं तीन कहानियां

DIWALI CELEBRATION REASON

हर साल दिवाली का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बहुत ही ख़ास होता है और इस पर्व को बहुत ही जश्न के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों मनाया जाता है दिवाली का पर्व।

क्यों मनाया जाता है दिवाली का पर्व-

एक कथा के अनुसार जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या नगरी लौटे थे, तब उनकी प्रजा ने मकानों की सफाई की और दीप जलाकर उनका स्वागत किया।    वहीँ दूसरी कथा के अनुसार जब श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध करके प्रजा को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई तो द्वारका की प्रजा ने दीपक जलाकर उनको धन्यवाद दिया।   

इसके अलावा एक अन्य परंपरा को माने तो सतयुग में जब समुद्र मंथन हुआ तो धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी के प्रकट होने पर दीप जलाकर आनंद व्यक्त किया गया।    वैसे इन तीनों में से जो भी कथा हो, यह बात तय है कि दीपक आनंद प्रकट करने के लिए जलाए जाते हैं।।। खुशियां बांटने का काम करते हैं। इस वजह से आज के दिन दीपक जलाकर खुशियां मनानी चाहिए।

लखनऊ में चल रहा है 'माटी कला फ़ेस्टिवल', आप हो आए क्या?

आज है धनतेरस, जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व

 

1