Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े अब तो शादी के माहौल आ गया है

indori tadka indori wedding different type of people

इन्दौरी तड़का : हाँ बड़े अब तो इंदौर में शादियों का मौसम आ गया है। हर जगे पे लोग शादियों में जाने के लिए तैयार हो गए है।  बड़े हर जगे से इन्विटेशन आ रिए है।  समझ ही नी आरा है जउ तो कहाँ जउ।  हर जगे पे यहाँ पे शादी का माहौल बना हुआ है। कहीं पे दोस्त की शादी है, तो कहीं पे बहन की, कहीं पे बड़े भाई की शादी है, तो कहीं पे एक्स गर्लफ्रेंड की।  मतलब बड़े शादी ही शादी। और शादी में जाने का बी अपना ही एक अलग मजा है। छोरियां शादी में लड़को को ताड़ने जाती है वहीँ छोरे बी साला लड़कियों को ही ताड़ने आते है। 

बड़े बड़े उम्र के लोग शादी में पंचायत करने जाते है, वहीँ बच्चे शादी में मस्ती करने जाते है।  और जो माँ और पापा होते है वो तो शादी में बस खाने जाते है। इंदौर की शादियों में अलग अलग वेरायटी के लोग मिलते है।  कोई ऐसे जो सीधे खाने पे टूट पड़ते है।  कोई ऐसे जो दूल्हा दुल्हन में खोट निकालते है। कोई ऐसे जो मुँह फुलाकर बैठे रेते है। कोई ऐसे जो पंचायत करने आते है। कोई ऐसे जो सिर्फ नुस्ख निकालना जानते है। कोई ऐसे जो सिर्फ सेल्फी के भूखे होते है। कुछ जो सिर्फ नाचने आए हो। मतलब हर तरह एक लोग एक शादी में पाए जाते है। आप बी जानते ही होंगे की शादी में कौन कौन सी प्रजाति एक लोग पाए जाते है। भिया जरा सोच लो आप किस प्रजाति के हो...??

इन्दौरी तड़का : बड़े मेरेको मालम है ये इन्दौरी साले होते ही एबले है

इन्दौरी तड़का : बड़े भोत लपक के गर्मी पड़ री है यहाँ पे तो

 

1