Trending Topics

सावन: आखिर क्यों शिव जी को पसंद है भांग-धतूरा

why lord shiva like bhang dhatura

सावन का महीना है और इस महीने में शिव जी के बारे में जितनी जानकारी मिले सभी लेना चाहिए। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सावन के महीने में कि आखिर क्यों शिव को क्यों चढ़ाए जाते हैं भांग और धतूरा?

समुद्र मंथन से जुड़ी है इसकी कथा- कहा जाता है देवताओं और असुरों ने जब समुद्र मंथन किया तो उसमें से हलाहल विष निकला था और भगवान शिव ने ये विष पी लिया था। उस विष को भोलेनाथ ने कंठ से नीचे नहीं उतरने दिया और फिर वे नीलकंठ कहलाए। वहीं विष के असर से वे व्याकुल हो गए और उस समय अश्विनी कुमारों ने भांग, धतूरा और बेलपत्र जैसी औषधियों से शिव जी की व्याकुलता दूर की।  

कहा जाता है उसी के बाद से शिव जी को भांग, धतूरा प्रिय है। कहा जाता है जो भी भक्त शिव जी को भांग धतूरा अर्पित करता है, शिव जी उस पर प्रसन्न होते हैं। जी दरअसल भगवान शिव देवताओं में सबसे अलग है और वे उन सारी चीजों को प्रसन्नता से अपनाते हैं जिन्हें लोग त्यागते हैं।

कहा जाता है धतूरा जैसा जहरीला फल भोलेनाथ को चढ़ता है हालाँकि इसके पीछे भाव यही है कि व्यक्तिगत, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बुरे व्यवहार और कड़वी बातें बोलने से बचें। इसी के साथ सारा कड़वापन दूर करके लोगों में मिठास बांटें और सभी को खुश रखे और खुद भी खुश रहे। अगर आप शिव जी को भांग और धतूरा चढ़ा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखे कि उस दौरान मन में प्रसन्नता का भाव होना चाहिए।

OMG! कद और शक्ल देखकर 27 साल के लड़के को बच्चा समझते हैं लोग

आखिर क्यों शिव जी को चढ़ाते हैं बेलपत्र

25 साल तक माँ ने बेटी को किया कमरे में कैद, पुलिस के भी देखकर उड़ गए होश

 

You may be also interested

1