यहां पीरियड्स के पहले दिन सभी महिलाओं को मिलती है छुट्टी
![women periods in office women periods pain women periods in office women periods pain](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2018/qKgiASmnX01539947632.jpg)
हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है. ये दर्द इतना ज्यादा असहनीय होता है कि इसके सामने कुछ और समझ ही नहीं आता. लेकिन फिर भी महिलाओं को इस भारी दर्द में भी ऑफिस में काम तो करना ही पड़ता है. लेकिन हम आपको भारत की ही एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां पर महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी मिल सकेगी. जी हां... मायानगरी मुंबई की एक डिजिटल मीडिया कंपनी ने घोषणा की है कि वो अब से पीरियड्स के पहले दिन महिलाओं को छुट्टी देंगे.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2018/VEBP7JE9i71539947632.png)
इस कंपनी ने बताया कि पीरियड्स के पहले दिन उनकी कंपनी की सभी महिलाएं छुट्टी ले सकेंगी और इसके लिए उनसे एक भी सवाल नहीं किया जाएगा. इस कंपनी का नाम है कल्चर मशीन जिसने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए ये पहल की है. इस कंपनी में कुल 75 महिला एम्प्लोयी हैं जिनके लिए पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी की ये नई पालिसी निकाली है.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2018/0uSuDznCeb1539947632.jpg)
इसके अलावा इस कंपनी ने एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है जिसके तरह कंपनी ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गाँधी और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील भी की है कि वो देशभर में इस पॉलिसी को लागू करवाए.
रात में कुत्तों के रोने का कारण जानकार आपकी भी नींदें उड़ जाएंगी
खोपड़ी में हो रहा था दर्द, एक्स-रे करने पर मिला कुछ ऐसा जिसे जानकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए...