OMG! प्लंबर की ऐसी चमकी किस्मत कि पहुँच गया हॉलीवुड में
![Bathroom singer plumber is now a hollywood sensation Bathroom singer plumber is now a hollywood sensation](https://viral.newstracklive.com/uploads/april2022/PLUMBER3.JPG_6246c5053f4b5.jpg)
आजकल सोशल मीडिया पर यूके के एक प्लंबर का जिक्र खूब हो रहा है। जी दरअसल यह प्लंबर के किस्से के बारे में जो सुन रहा है उसके मुंह से केवल एक ही शब्द निकल रहा है और वह है OMG! जी हाँ, और हमे यकीन है इसके बारे में जानने के बाद आप भी यही कहने वाले हैं। जी दरअसल घर-घर जाकर लोगों का काम करने वाले इस प्लंबर की किस्मत ऐसी चमकी कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल अब ये प्लंबर हॉलीवुड में नजर आने वाला है। आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/april2022/PLUMBER2.JPG_6246c5054fb62.jpg)
अब प्लंबर की कहानी को लेकर फिल्म बनने जा रही है और यह सब तब हुआ जब वह किसी के यहां प्लंबर का काम करने गया था। जी हाँ और इसी दौरान वह गाना गा रहा था और उसके गाने को एक म्यूजिक डायरेक्टर ने सुन लिया। आपको बता दें कि यह म्यूजिक डायरेक्टर उस घर का मालिक था। इस घटना को यूके के लीसेस्टरशायर की बताया जा रहा है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पचास साल के केव क्रेन एक प्लंबर का काम करते हैं और वे यह काम पिछले काफी सालों से कर रहे थे।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/april2022/PLUMBER1.JPG_6246c50556f0e.jpg)
हालाँकि इसी बीच पिछले साल अगस्त में उनके पास एक काम आया जिसमें उन्हें एक म्यूजिक डायरेक्टर के घर पर जाना था और जब वे वहां गए तो म्यूजिक डायरेक्टर के बाथरूम में कुछ फिक्स कर रहे थे और इस दौरान वह गाना भी गा रहे थे। जिस समय बाथरूम में वह अपना काम कर रहे थे और गाना गा रहे थे, उसी दौरान घर के मालिक यानी म्यूजिक डायरेक्ट ने उन्हें सुन लिया। उसके बाद म्यूजिक डायरेक्ट हैरान रह गए और उन्होंने उसे बुलाकर बात की। अंत में प्लंबर के गायन से प्रभावित होकर, उन्होंने पहले अपना एल्बम जारी किया और फिर एक फिल्म डायरेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है।
ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फाइज