Trending Topics

आज है हिंदी दिवस, जानिए कुछ रोचक बातें

Hindi Diwas 2021 Today FACTS

आज हिंदी दिवस है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी से जुड़े कुछ फैक्ट्स.

1. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह निर्णय लिया था कि ‘हिंदी’ ही भारत की राजभाषा होगी।

2. कहा जाता है हिंदी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना एक भारतीय ने नहीं बल्कि फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।

3. कहते हैं हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में साल 1950 में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया है।

4. आपको बता दें कि हिंदी (खड़ी बोली) की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।

5. आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दुगुने 52 वर्ण हैं।

6. कहते हैं हिंदी और दूसरी भाषाओं पर पहला विस्तृत सर्वेक्षण एक अंग्रेज सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था।

7. कहा जाता है हिंदी मूलत: फारसी भाषा का शब्‍द है।

8. आपको शायद ही पता होगा कि हिंदी भाषा पर पहला शोध कार्य ‘द थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास’को लंदन विश्वविद्यालय में पहली बार एक अंग्रेज विद्वान जेआर कारपेंटर ने प्रस्तुत किया था।

 

1