300 फीट ऊंचाई पर फंसा युवक, इस तरह बचाई जान
![man falls sick on top of 300-foot-tall bell tower man falls sick on top of 300-foot-tall bell tower](https://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/9fnpj07wXB1499400137.jpg)
सोशल मीडिया पर कई घटनाएं सामने आती हैं। जो अजीब भी होती हैं और कुछ खतरनाक भी। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसमे एक शख्स सबसे ऊंचे टावर पर जा फंसा जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी ही मुश्किल से बचाया। दरअसल, इंग्लैंड के वर्रसेस्टर कैथड्रल चर्च के टावर के सबसे ऊंचे टावर से गिरे एक 53 साल के शख्स को बचाया गया। बता दे ये घटना तब हुयी जब फिल्म की शूटिंग की जा रही थी और इस पर खबर ये है कि वो वो करीब 300 फिट ऊंचाई पर था और उसे चक्कर आ गया जिससे वो वहीँ लटक गया। इसके बाद तुरंत ही इमरजेंसी टीम को बुलाया गया। काफी ऊंचाई होने के कारण उसे उतारा नहीं जा सकता था लेकिन इसके लिए हेलीकाप्टर का सहारा लिया गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से हेलीकॉप्टर काफी देर तक टावर के ऊपर घूम रहा है। उस शख्स को रस्सी की मदद से टीम ने निचे उतारा गया और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीँ उस शख्स ने उस टीम को ट्विटर पर धन्यवाद दिया और ये वीडियो पोस्ट किया। देखिये इसका ये वीडियो।
Incredible moment #Coastguard helicopter rescues unwell man from top of @WorcCathedral @HWFire #trainingmatters https://t.co/ItQ7QEpRWj pic.twitter.com/6JaQyGTLHM
— Maritime&Coastguard (@MCA_media) July 3, 2017