नागपंचमी पर गुपचुप चीज़े दान करने से होती है धनवर्षा, जानिए वीडियो में
![nagpanchmi 27th july special nagpanchmi 27th july special](https://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/78yw5ppVxK1501125832.jpg)
हर साल सावन के महीने में नागपंचमी मनाई जाती है। जिसमे नाग देवता का पूजन होता है। हर साल सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमी मनाई जाती है। इस साल ये दिन आया है 27 जुलाई को जिस दिन नागपंचमी की पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर 28 जुलाई को 9 बजकर 16 मिनट का समय पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन नाग की पूजा करने से देवता खुश होते हैं। वहीँ एक धार्मिक कथा के अनुसार ये भी माना जाता है कि जिसे कालसर्प दोष होता है उसे नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा करनी चाहिए। जिससे की जीवन से काल सर्प दोष निकल जाए।
इसके पीछे एक कथा भी जिसके कारण नागपंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं और कई तरह की मन्नत भी मांगते हैं। इस दिन कुछ चीज़ों को गुपचुप दान करने से भी ये दोष मुक्त होता है। इसी खास मोके पर आपको बताते हैं कि क्या क्या दान करने से आपके जीवन में भी धनवर्षा होगी। आइये देखिये ये वीडियो जिसमे आपको इसका सार भी मिलेगा।