Trending Topics

यहाँ लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर उनके बच्चों के साथ किया जाता है ऐसा काम

girls are forcibly pregnant in nigeria

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर ऐसे-ऐसे काम किए जाते हैं जो गैरकानूनी होते हैं लेकिन फिर भी ये काम कानून की नज़रों से बचकर किये जाते हैं. हम आपको आज एक ऐसी देश के बारे में बता रहे हैं जहां पर ऐसा घिनौना काम होता है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जिस जगह के बारे में हम आपको बता रहे हैं वहां लड़कियों की मुर्गी की तरह जबरन प्रेग्नेंट किया जाता है. जी हाँ... सुनकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो गए हो लेकिन ये सच है. 

हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की जहां लड़कियों के साथ जानवर से भी बुरा व्यव्हार किया जाता है. यहाँ भी कुछ ऐसी जगह है जहां पर खुलेआम लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है. यहाँ 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन ही प्रेग्नेंट करके उनसे बच्चे पैदा करवाए जाते हैं. अब आपके दिमाग में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है तो हम आपको इसकी वजह बताते हैं.. दरअसल नाइजीरिया में ये एक गोरखधंधा बन चुका है. यहाँ पर लड़कियों से बच्चा पैदा करवाने के बाद इन बच्चों को उन लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते. इस घिनौने काम को यहाँ 'बेबी फार्मिंग' कहा जाता है.

जब यहाँ लड़कियां प्रेग्नेंट होती है तो उन्हें बन्दुक के सांये में रखा जाता है. यहाँ पर ये घिनौना काम अनाथालय और अस्पतालों की दीवारों में कैद लड़कियों के साथ किए जाते हैं. लोग इस धंधे के लिए उन लोगों को पकड़ते हैं जो गरीब घर की या मजबूर हो. फिर उन लड़कियों के साथ ऐसा काम किया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें नाइजीरिया में एबॉर्शन करवाना गैर कानूनी है और इसी का फायदा उठाकर यहाँ बेबी फार्मिंग की जाती है. 

सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि यहाँ कुत्ते भी जल्दबाजी में जाते हैं ऑफिस

130 फुट ऊँचे पहाड़ पर अकेले रहता है ये 65 वर्षीय शख्स

 

You may be also interested

1