Trending Topics

क्या आप जानते हैं शिव की तीसरी आँख का रहस्य

lord shiva third eye secrets

भगवान से जुड़े कई रहस्य हैं जो चौकाने वाले हैं. ऐसे में देवों के देव महादेव से जुड़े कई रहस्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा आरहे हैं भगवान शंकर की तीसरी आँख के बारे में जिसका जिक्र पुराणों में है. जी हाँ, भगवान शंकर के माथे पर एक तीसरी आंख के होने का उल्लेख पुराणों में किया गया है और उस आंख से वे वह सबकुछ देख सकते हैं जो आम आंखों से नहीं देखा जा सकता. आपको बता दें कि जब महादेव तीसरी आंख खोलते हैं तो उससे बहुत ही ज्यादा उर्जा निकलती है और एक बार खुलते ही सब कुछ साफ नजर आता है, फिर वे ब्रह्मांड में झांक रहे होते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसी आँख के बारे में.. 

कहा जाता है भगवान शिव की तीसरी आंख को प्रलय कहा गया है और ऐसी मान्यता है कि एक दिन भगवान शिव की तीसरी आंख से निकलने वाली क्रोध अग्नि इस धरती के विनाश का कारण बनेगी. शिव जी के तीनों नेत्र अलग-अलग गुण रखते हैं जिसमें दांए नेत्र सत्वगुण और बांए नेत्र रजोगुण और तीसरे नेत्र में तमोगुण का वास है. भगवान शिव ही एक ऐसे देव हैं जिनकी तीसरी आंख उनके ललाट पर दिखाई देती है, जिसके कारण इन्हें त्रिनेत्रधारी भी कहा जाता है. जिनमें एक आंख में चंद्रमा और दूसरी में सूर्य का वास है, और तीसरी आंख को विवेक माना गया है. शिवजी के मस्तक पर दोनों भौंहों के मध्य विराजमान उनका तीसरा नेत्र उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है. ऐसी भी मान्यता है कि शिव का तीसरा चक्षु आज्ञाचक्र पर स्थित है. आज्ञाचक्र ही विवेकबुद्धि का स्रोत है. तृतीय नेत्र खुल जाने पर सामान्य बीज रूपी मनुष्य की सम्भावनाएं वट वृक्ष का आकार ले लेती हैं. 

अब बात करें वेदों की तो वेदों के अनुसार, यह नेत्र उस स्थान पर स्थित है, जहां मानव शरीर में च्आज्ञा चक्रज् नामक एक महत्वपूर्ण चक्र उपस्थित होता है. इसी के साथ आज्ञा चक्र का अर्थ है, हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति. आपको बता दें कि इस चक्र को जागृत करने का अर्थ है, मानव शरीर में सम्पूर्ण आध्यात्मिक ऊर्जा का समुचित प्रवाह होना और इसी आज्ञा चक्र के स्थान पर आत्मा का प्रबोधन (ज्ञान) प्रस्तुत और केंद्रित होता है. जो व्यक्ति इस ऊर्जा को जागृत कर लेता है, उसे सभी प्रकार की शक्तियां प्राप्त होती हैं. कहते हैं इस ऊर्जा के जरिए व्यक्ति ब्रह्मांड में सभी कुछ देख सकता है. 

इस केकड़े ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, है दुनिया में सबसे महंगा

महिला की लार ग्रंथि में हुई 53 पथरियां और फिर...

एक मछली ने मछुआरे को बना दिया रातों-रात अमीर

 

1