Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया इंदौर में ही खेली जाती है कीचड़ वाली होली

indori tadka : indori holi special

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया इंदौर में होली का मतलब ही होता है कीचड़ लगाना।  यहाँ पर लोग होली कीचड़ से ही खेलते है। लोगो को यहाँ पे रंग वंग की होली नी होती बड़े जो होती है सब कीचड़ की होती है। यहाँ पे लोगो को कीचड़ से होली खेलने में जितना मजा आता है। इंदौर के लोगो को होली  सिर्फ कीचड़ से ही होली खेलते है  यहाँ पे या तो कीचड़ से होली खेली जाती है या फिर काले रंग से। मतलब यहाँ पे लोगो को कीचड़ एक दूसरे पे फेकने में इतना मजा आता है की क्या बताए। भिया यहाँ पे कीचड़ में लोट लगाई जाती है वो भी ऐसे की मतलब पुरे के पुरे कीचड़ में सन जाते है लोग और रास्ते चलते लोगो को भी नी छोड़ते है।   

इंदौर की होली एक बार खेल लो आप दोबारा ऐसी ही होली खेलने की इच्छा रखोगे। मतलब ऐसी होली आज तक आपने कहीं नहीं देखि होगी जैसी यहाँ पे होती है। यहाँ पे रीगल, पलासिया, गीताभवन सबी जगे पे आपको ऐसे ऐसे लोग मिलेंगे की क्या बतऊ।  सब काले पिले नजर आते है। कोई बी किसी को बी रंग देता है कीचड़ में पटक देता है यहाँ पे होली वाले दिन आपका बचके निकल पाना बहोत मुश्किल है भिया। चलो भिया अब तो आ ही री है होली आप खुद ही देख लेओगे की कइसे खेलते है होली इंदौर में।

इन्दौरी तड़का : बड़े, यहां पे लड़कियां बी करती है माँ-भेन !

इन्दौरी तड़का : भण्डारा कहाँ पे हो रिया है? ऐसे-ऐसे वर्ड्स सर्च करते है गूगल पे इंदौरी लोग

इन्दौरी तड़का : क्यों बे ! तूने तो पूरा रट्टा मार लिया होगा ना

इन्दौरी तड़का : फरवरी बी चले गया और साला इस बार बी हम सिंगल ही रे गए  /strong>

 

Recent Stories

1