Trending Topics

इन्दौरी तड़का : कचरा मत फेको भिया वरना नगर निगम वाले उठा ले जाएंगे

indori tadka dont do trash on road

Indori Tadka : भिया बात तो सई है ना देखो अगर आप कचरा फेंकते हुए मिल जाओगे तो आपको पकड़ के ले जाएंगे और सजा दे देंगे। बड़े आज कल यहीं चल रिया है ये अपने इंदौर में किसी एक घर के बाहर अगर कचरा पड़ा हुआ मिल जाए तो उसको पकड़ एक ले जाएंगे और अच्छी खासी सुताई कर देंगे। बावा भोत लपक के स्वछता अभियान चल रिया है और ऐसे चल रिया है की क्या बतउ। भिया मेरेको तो लगता है ये इंदौर के भोत सारे लोग अब सजा लेने वाले है साला सबकी बैंड बजने वाली है। देखो सौ की सीधी बात कचरा कबी बी सड़क पे फेंकते हुए ना दिख जइयो वरना सजा सुना देंगे। बड़े ये इंदौर भोत साफ़ सुथरी सिटी बनने जा री है फिर बी लोग सुनने को तैयार नी है कचरा इधर उधर फेंकते ही रेते है। 

क्या पता लोग सुनते क्यों नी है साला समझाओ तो समझते बी नी है कचरा सड़क पे फेंकेंगे मतलब फेकेंगे हद है भिया ये इन्दोरी होते ही ऐसे है। हम तो एक ही राय देते है की अगर नगर निगम से बचना है तो कचरा डस्टबिन में ही डालो और नगर निगम की गाडी में ही। और बड़े एक बात और सूखा कचरा अलग और गीला अलग वरना सबकी फोटू खिंच लेंगे और सजा दे देंगे, साला पेपर में बी छाप देंगे।  इसीलिए मेरी मानो तो नगर निगम की गाडी में कचरा अलग अलग डालो गीला अलग सूखा अलग। समझ गए।

इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ के यूथ की ज़िन्दगी है उनका मोबाइल और चार्जर

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौर में हर चीज़ पे मांगी जाती है पार्टी

इन्दौरी तड़का : बड़े ये इंदौर में नवरात्री का मतलब है भंडारे में सूतना

 

1