इस मशरूम को छूने मात्रा से मर सकते हैं आप
आप सभी मशरूम के बारे में तो जानते ही होंगे। मशरूम को लोग कुकुरमुत्ता के नाम से भी जानते हैं और यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने आप ही उग आता है। वहीं आजकल यह देश-विदेश में भी मिलता है और इसकी खेती भी होने लगी है। वहीं आप सभी ने पढ़ा ही होगा कि मशरूम के कई प्रकार होते हैं, जो खाए जाते हैं लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो बहुत दूर की बात है बल्कि उसे छूने मात्र से इंसान बड़ी बीमारी का शिकार हो जाता है। जी हाँ, यह लाल रंग का होता है और यह एक जहरीला कवक है जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2020/ivuReNQN111582884956.jpg)
वहीं इसके मिलने से पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है, लेकिन कुछ दिन पहले ही इस कवक को क्वींसलैंड में खोजा गया है। सामने आई एक रिपोर्ट्स के अनुसार इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2020/AZQCSR2Moi1582884956.jpg)
वहीं लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है यह कवक इतना जहरीला है कि इसे खाने से ऑर्गन फेल हो जाते हैं यानी इंसान के अंग काम करना बंद कर देते हैं या फिर इसकी वजह से ब्रेन डैमेज यानी दिमाग को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसी के साथ इसे छूने मात्र से ही शरीर में सूजन हो सकती है। वाकई में यह बहुत अधिक जहरीला है।
ब्रह्माजी और विष्णुजी के विवाद के कारण मनाई जाती है महाशिवरात्रि
यहाँ मिला सोने का भंडार, लेकिन रखवाली में है दुनिया के सबसे जहरीले सांप
आप नहीं जानते होंगे इस खुनी फ़ोन के बारे में