क्या सच में नाख़ून रगड़ने से रुकता है बालों का झड़ना? जानिए वैज्ञानिक तथ्य

आप सभी ने सुना होगा नाख़ून रगड़ने से बाल मजबूत होते हैं, बढ़ते हैं और कभी सफेद नहीं होते।।।।! वैसे ऐसा सच में होता है या नहीं इसके बारे में आपका क्या कहना है। वैसे हम आपको बताएं तो यह सच है और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप सभी ने एक्यूप्रेशर के बारे में तो सुना है।

ऐसा माना जाता है एक्यूप्रेशर से पूरा शरीर जुड़ा हुआ है। जी दरअसल शरीर के एक हिस्से में दबाव डाला जाए तो दूसरे हिस्से में प्रभाव जरूर पड़ता है। जी दरअसल हमारे शरीर में कुल ऐसे एक हजार ऐसे बिंदु हैं, इनको एक्यूप्वाइंट कहा जाता है। अब अगर चाइनीज़ एक्यूप्रेशर की माने तो हमारी उंगलियों की नसें खोपड़ी से ही जुड़ी हुई होती है। जिस दौरान नाख़ून को रगड़ा जाता है तो उंगलियों की नसें खोपड़ी की नसों में दबाव डालती हैं।

इससे रक्त का प्रवाह अधिक हो जाता है जिससे बाल मज़बूत होना शुरू हो जाते हैं। इससे बालों का झड़ना भी रुकता है और यह बालों को काला रखने में भी मदद करता है। इस चीज का असर उसी समय दिखना तो नहीं शुरू होगा लेकिन हाँ धीरे धीरे इसका असर दिखेगा। वैसे अगर आप इसका असर देखना चाहते हैं तो आपको कम से कम 3-6 महीनों का समय देना होगा। ऐसा करने से बालों से सम्बंधित और भी परेशानियां जैसे बालों में डैंड्रफ होने जैसी समस्या खत्म हो जाती है।
जलपरी के कपड़े में यहाँ बसा है गाँव, दिखता है स्वर्ग जैसा
प्लास्टिक को मजबूत ईंटों में बदल रही है यह महिला