यहाँ जानिए क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन वीक की लिस्ट

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। जी दरअसल हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसे हर साल फरवरी के महीने में 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस वीक की शुरुआत 7 फरवरी 2021 से हो चुकी है। वैसे आज इस वीक का पहला दिन है यानी रोज डे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि Valentine’s Day Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है, इसका हर दिन प्रेमियों के लिए बड़ा ही खास होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं वेलेंटाइन के इतिहास से लेकर उसका पूरा शेड्यूल।

क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास
यह बात है 270 ईसवी की। उस समय रोमन साम्राज्य में क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय नाम का एक हुआ करता था। कहते हैं वह प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। जी दरअसल, उसका मानना था कि प्रेम या फिर शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं और युद्ध हार जाते हैं। इस वजह से उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसके रोक लगाने के बाद भी उसी राज्य में एक वेलेंटाइन नाम का कैथोलिक संत था जिसने इस आदेश का विरोध किया। अपने खिलाफ हो रहे विरोध को देखकर क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया। कहते हैं कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। उनकी मौत के बाद से ही 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा।

वेलेंटाइन वीक लिस्ट-
पहला दिन- 7 फरवरी, रोज डे दूसरा दिन- 8 फरवरी, प्रपोज डे तीसरा दिन - 9 फरवरी चॉकलेट डे चौथा दिन - 10 फरवरी टेडी डे पांचवां दिन - 11 फरवरी प्रॉमिस डे छठा दिन - 12 फरवरी हग डे सातवां दिन - 13 फरवरी किस डे 8वां दिन- 14 फरवरी वैलेंटाइन डे
प्लास्टिक को मजबूत ईंटों में बदल रही है यह महिला
क्या सच में नाख़ून रगड़ने से रुकता है बालों का झड़ना? जानिए वैज्ञानिक तथ्य