Trending Topics

नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ क्यों बोए जाते जौ, जानिए लॉजिक?

shardiya navratri 2022 importance of jaware

नवरात्रि का पर्व चल रहा है और आज नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ ही जौ बोए जाते हैं। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि इसके बिना मां अंबे की पूजा अधूरी रह जाती है। जी हाँ, वहीं कलश स्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है लेकिन इसके पीछे लॉजिक क्या है यह आपको शायद ही पता होगा! तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे के लॉजिक के बारे में। क्यों बोए जाते हैं जौ- जौ को भगवान ब्रह्मा का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की तब वनस्पतियों में जो फसल सबसे पहले विकसित हुई थी वो थी ‘जौ’।

इस वजह से नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के समय जौ की सबसे पहले पूजा की जाती है और उसे कलश में भी स्थापित किया जाता है। जी दरअसल सृष्टि की पहली फसल जौ को ही माना जाता है, इसलिए जब भी देवी-देवताओं का पूजन या हवन किया जाता है तो जौ ही अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि जौ अन्न यानी ब्रह्मा के सामान है और अन्न का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

इसलिए पूजा में जौ का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि नवरात्रि में कलश स्थापना के दौरान बोए गए जौ दो-तीन दिन में ही अंकुरित हो जाते हैं, हालाँकि अगर ये न उगे तो भविष्य में आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि दो-तीन दिन बाद भी अंकुरित नहीं होते तो इसका मतलब ये है कि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही उसका फल मिलेगा।

आखिर क्यों टायर की रबर पर होते हैं काले कांटेदार बाल

क्या होती है सफ़ेद चाय, क्या है फायदे और क्यों है महंगी?

राजा विक्रमादित्य ने 11 बार काटा था माता रानी के सामने अपना शीश, जानिए क्या होता था फिर?

 

You may be also interested

1