आखिर क्यों होती है जींस में छोटी जेब
आप सभी हर दिन जीन्स पहनते होंगे। वैसे आजकल लड़कियों से लेकर लड़कों तक की पहली पसंद जीन्स ही होती है और सभी इसे पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग जीन्स पहनते तो हैं लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि आखिर जीन्स में छोटी जेब क्यों होती है। वैसे आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2020/rqUfok2HJZ1602755131.jpg)
आज हम आपको बतांएगे कि आखिर क्यों होती है जीन्स में छोटी जेब। जी दरअसल जीन्स में छोटी जेबों को बनाना लेविस कंपनी ने 1873 में शुरू किया था। कहते हैं इन जेबों का नाम वाच पॉकेट है। जी दरअसल यह काउ बॉयज के लिए खास तौर पर तैयार की गई थी। इसमें काऊ बॉयज अपनी चेन वाली घड़ी रखा करते थे जो बेहतरीन अंदाज हुआ करता था। वैसे उस समय इन जेबो में उनकी घडी सुरक्षित रहती थी इसी वजह से इन जेबों को बनाया था।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2020/maeOvThdds1602755131.jpg)
जैसे जैसे वक्त बिताता गया जींस में घड़ी रखने वाली प्रथा बंद हो गई लेकिन जेब की प्रथा नही बदली। आप देखते होंगे आज भी इसको जींस में लगातार लगाया जाता है और यह एक दस्तूर बन चुका है जो आज भी जारी हैं। वैसे अब लोग इसमें घड़ी तो ज्यादा नही रखते लेकिन खुल्ले पैसे चिल्लर रखते हैं। यह अब एक फैशन भी कहा जाता है। आजकल लोग छोटी जेब के बारे में पूछने पर इसे फैशन बताते हैं लेकिन असल में जो कारण हमने आपको बताया वह सच है। इसी वजह से बनाई गई थी छोटी जेब।
11 अक्टूबर को है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानिए कैसे हुई शुरुआत
सूरज के बारे में यह बात नहीं जानते होंगे आप