Trending Topics

ये होगी बुर्ज खलीफा से लम्बी इमारत

Dubai Creek Tower

बुर्ज खलीफा के बारे में हम सभी बहुत ही अच्छे से जानते है।  हम सभी को पता है कि बुर्ज खलीफा की लम्बाई 2,716.5 फ़ीट है और इसमें 160 मंज़िल से भी ज़्यादा मंजिले है। लेकिन इसे आप दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग नहीं कह सकते है क्योंकि अब जल्द ही दुबई में Dubai Creek Tower नाम की एक आसमान छूती ईमारत बनाई जा रहीं है जो बुर्ज खलीफा से भी लम्बी होगी। ये इतनी ऊँची होगी की इस पर चढ़कर आप 360 डिग्री नज़ारा भी देख सकेंगे। 

इसका काम भी शुरू हो चुका है। आप सभी को बता दें की Dubai Creek Tower दुबई के Luxury District, Dubai Creek Harbour में बनेगा। वर्ष 2020 तक इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।

हाल ही में, दुबई मीडिया ऑफ़िस ने इस टॉवर का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो बहुत ही शानदार है। आज हम आपको दिखाते है इसकी कई तस्वीरें जो इसके बनने से पहले ही दुबई मीडिया ने शेयर की है।

वाकई में तस्वीरों को देखकर ही कोई भी इस टावर का दीवाना हो जाएगा।  बुर्जखलीफा नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी तस्वीर शेयर के लिखा है Limitless in an understatement. #BurjKhalifa 📸 @jazeelmuhammedkeloth 

1