Trending Topics

OMG!! एक ऐसा गाँव जहाँ सब अंधे है

Not only Humans but animals, birds are also blind in this Village

दुनिया में कई ऐसे गाँव है जहाँ पर कुछ ना कुछ अजीबोगरीब ही होता है। ऐसे में आज हम बात कर रहें है एक ऐसे गाँव की जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। जी हाँ हम जिस गाँव की बात कर रहें है उसका नाम टिलटेपक है और यहाँ पर सभी अंधे है। जी हाँ यहाँ पर कोई ऐसा नहीं है जो देख सकता हो।

जानवर से लेकर इंसान तक सभी यहाँ पर अंधे ही है। इस गाँव में पक्षी उड़ भी नहीं पाते है अगर वे उड़ने की कोशिश करते है तो कुछ ही समय में नीचे गिर जाते है। यहाँ पर जोपोटेक नाम की जनजाति के लोग पाए जाते है  जो जन्म के समय में ठीक होते है और देख भी सकते है लेकिन थोड़े बड़े होने पर वे अंधे हो जाते है।

इन लोगो को पत्थरो पर सोना पसंद होता है और ये खाने में सेम, बाजरा और मिर्च खाते है। ये अक्सर ही अपने पास लकड़ी से बने हथियार रखते है और रात में खाना खाने के बाद नाचते है। कहा जाता है कि यहाँ पर कुल मिलाकर केवल सत्तर झोपड़ियां है जहाँ पर किसी में भी खिड़की नहीं है क्योंकि यहाँ के लोगो को दिखाई नहीं देता है। सभी के अंधे होने का कारण यहाँ पर स्थित एक पेड़ बताया जाता है जिसका नाम लावजुएला है।

इस पेड़ को जो भी देखता है वो दरसतिहिं हो जाता है और यहाँ पर सभी इस वजह से अंधे है। लेकिन कई लोग इस बात को नहीं मानते क्योंकि यहाँ से गुजरने वाले पर्यटकों को ऐसा कुछ नहीं होता और वे अंधे भी नहीं होते। इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा केवल एक मक्खी के काटने से होता है जो काले रंग की होती है ये मक्खी काफी ज्यादा हानिकारक होती है और इसके काटने का असर सीधा आँख पर होता है इस वजह से सभी अंधे है। 

लड़की ने किया स्केट्स पहनकर बर्फ पर घूमर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

इस मंदिर में चढ़ाए जाते है पत्थर

एक लड़की की वजह से ना चलने वाली दुकान हुई पॉपुलर

 

You may be also interested

Recent Stories

1