Trending Topics

आखिर क्यों पेड़ को किया जाता है सफेद रंग

Why are Paper Birches so White White Tree Trunk Paint

आप सभी ने अब तक कई बार ऐसे पेड़ देखे होंगे जहाँ पेड़ों को सफेद रंग में रंग दिया जाता है. ऐसे में आप सभी ने कई बार सडकों के किनारे पेड़ लगे हुए देखे होंगे जिनपर सफेद रंग पुता होता है. देखने के बाद आप सभी ने सोचा भी होगा कि आखिर ऐसा क्यों...? अगर आपने सोचा है तो आइए आज हम आपको बताते हैं उसका जवाब. वैसे जितने ज्यादा पेड़ हो उतना ज्यादा अच्छा रहता है क्योकि यदि पेड़ नहीं होंगे तो हमारे जीवन भी संभव नहीं होगा क्योकि पेड़ से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है जिसके जरिए हम सांस लेते हैं. सडको के आस-पास या खुले वातावरण में ज्यादातर पेड़ लगाए जाते है जिससे कि आपको फ्रेश हवा मिल सके.

कहा जाता है पेड़ है तो ही जीवन है ऐसे में आप सभी पेड़ों पर पुते हुए सफेद रंग के बारे में नहीं जानते होंगे जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. जी दरअसल पेड़ो पर रंग करने का मतलब है कि ये पेड़ सरकार की प्रॉपर्टी है और वन विभाग इसका अच्छे से ध्यान रख रहा है. इसी के साथ पेड़ पर सफ़ेद रंग करने का यह मकसद रहता है कि इस पेड़ को सरकार की इजाजत के बिना आप नही काट सकते भले ही पेड़ आपके घर में क्यो ना हो.

जी हाँ, और केवल इतना ही नहीं पेड़ पर सफ़ेद रंग इसलिए भी किया जाता क्योकि सफेद रंग अंधेरे मे अधिक दिखाई देता है और ऐसे में रात में हादसा होने से बच सकता है. इसी के साथ पेड़ों पर रंग करने से पेड़ो में दीमक और अन्य जीव जंतु नही आते और इस वजह से ही पेड़ लंबे समय तक खड़े रहते है. जी हाँ, सफ़ेद रंग रंग शांति का प्रतीक है और यह आंखो से देखने के ठंडक महसूस करवाता है इस कारण से पेड़ो पर ज्यादातर सफेद रंग करते हैं.

आखिर क्यों होती है हर मनुष्य की अलग-अलग नाभि

विवाह की कामना जल्द पूरी कर देता है यह रंग बदलता शिवलिंग

यहाँ इस वजह से गुलाल नहीं भस्म से खेली जाती है होली

 

You may be also interested

1