Trending Topics

पानी को हाथ भी नहीं लगाती यहाँ की महिलाएं, कारन सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

The real reason why the Himba people in Namibia do not bath

आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि इस दुनिया में कई अजीबोगरीब जनजातियां रहती हैं और उनके अनोखे रीति-रिवाज भी होते हैं. अब ऐसे में आज हम आपको अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जी हाँ, कहा जाता है इस प्रांत में महिलाओं को नहाना मना है. सुनकर आपको झटका जरूर लगा होगा लेकिन यह सच है. 

यहाँ महिलाएं नहाती नहीं है और बिना नहाए भी इस जनजाति की महिलाएं बेहद खूबसूरत लगती हैं.  जी हाँ आप सभी को बता दें कि कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं और ऐसा कहा जाता है कि हिम्बा ट्राइब की महिला अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं होती है. वहीं इस ट्राइब के लोगों ने यहाँ की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं दी है और यहाँ महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं क्योंकि यहाँ यह सख्त मना है. कहते हैं यहाँ कि महिलाएं खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए एक खास तरीका अपनाती हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

जी दरअसल हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह एक खास जड़ीबूटी को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं और ऐसा इसलिए ताकि उनके अंदर से बदबू ना आए. जी हाँ. कहते हैं इसी के साथ ही इस जनजाति की महिलाएं खुद को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल लगाती है जो कहीं नहीं मिलता है क्योंकि यह लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार करते हैं. 

इस वजह से बाइक के पीछे दौड़ लगाते हैं कुत्ते

यहाँ सांता से डरते हैं बच्चे, क्रिसमस पर नहीं करते इंतज़ार

क्या आप जानते हैं क्रिसमस के ख़ास रंगों का महत्व

 

You may be also interested

Recent Stories

1